लाइव न्यूज़ :

अंकित सक्सेना हत्याकांड: माता-पिता के सामने की गई थी हत्या, 5 साल बाद मिला इंसाफ, तीन लोग दोषी करार, सजा का ऐलान 15 जनवरी को, जानें मामला

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: January 8, 2024 15:43 IST

1 फरवरी, 2018 को 23 वर्षीय फोटोग्राफर अंकित को उसकी 20 वर्षीय प्रेमिका के परिवार ने पश्चिमी दिल्ली के ख्याला इलाके के रघुबीर नगर में सार्वजनिक रूप से मार डाला था।

Open in App
ठळक मुद्देअदालत ने अंकित सक्सेना की हत्या के लिए तीन लोगों को दोषी ठहरायासमुदाय विशेष की लड़की के साथ प्रेम संबंध के कारण की गई लड़की के पिता अकबर अली और मां शहनाज़ बेगम इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी थे

Ankit Saxena murder case: दिल्ली की एक अदालत ने अंकित सक्सेना की हत्या के लिए तीन लोगों को दोषी ठहराया है। इस घटना ने  2018 में राजधानी दिल्ली को हिलाकर रख दिया था। अंकित की हत्या एक समुदाय विशेष की लड़की के साथ प्रेम संबंध के कारण की गई थी। रिश्ते से लड़की के घरवाले नाराज थे। लड़की के पिता अकबर अली और मां शहनाज़ बेगम इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी थे। तीसरा आरोपी लड़की का चाचा था। 

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार शर्मा की अदालत ने वैज्ञानिक साक्ष्य और प्रत्यक्षदर्शियों की गवाही पर भरोसा करते हुए 23 दिसंबर, 2023 को फैसला सुनाया कि अभियोजन पक्ष ने अंकित की हत्या करने के लिए सभी आरोपी व्यक्तियों के मकसद को साबित कर दिया है। तीनों को आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के साथ धारा 34 (सामान्य इरादे) के तहत आरोपी बनाया गया था। अदालत ने इसके अलावा शहनाज़ बेगम को धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) के तहत भी दोषी ठहराया।  अदालत सजा 15 जनवरी को तय करेगी।

क्या था मामला

1 फरवरी, 2018 को 23 वर्षीय फोटोग्राफर अंकित को उसकी 20 वर्षीय प्रेमिका के परिवार ने पश्चिमी दिल्ली के ख्याला इलाके के रघुबीर नगर में सार्वजनिक रूप से मार डाला था। मामले के बारे में पुलिस ने कहा था कि कित को अकबर अली, बेगम, उनके नाबालिग बेटे और उनके रिश्तेदार मोहम्मद सलीम ने 10-15 मिनट तक पीटा था। पुलिस ने यह भी कहा कि जब आरोपी अंकित के साथ बहस कर रहे थे तब अंकित के माता-पिता और दोस्त उसके बचाव में आए थे। 

आरोपियों ने अंकित की मां के साथ भी मारपीट की थी। अंकित को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। माता-पिता ने उसे ई-रिक्शा में अस्पताल ले जाने की कोशिश की लेकिन अस्पताल में अंकित को "मृत लाया" घोषित कर दिया गया। 

जांच के मुताबिक यह रिश्ता तब सामने आया था लड़की के परिवार को उसके टेक्स्ट और कॉल लॉग मिले, जिसमें अंकित के साथ उसकी बातचीत का ब्यौरा मिला। इस घटना के बाद पुलिस ने लड़की को नारी निकेतन भेज दिया था क्योंकि उसने दावा किया था कि उसके परिवार वाले उसे भी मारने की कोशिश कर सकते हैं। बाद में उसे उसकी मौसी के घर भेज दिया गया। फरार चाचा, माता-पिता और भाई को कुछ ही दिनों में पकड़ लिया गया।

इस केस में मुख्य गवाहों में शिकायतकर्ता और मृतक के पिता यशपाल सक्सेना, मृतक की मां कमलेश और अंकित के दोस्त नितिन और अनमोल सिंह शामिल थे। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने गवाही में कहा था कि  मौत तेज धार वाले हथियार से हुई थी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला