लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्र ने की आत्महत्या, जमकर हो रहा है बवाल, भड़के छात्रों ने SP की गाड़ी पर किया हमला

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 16, 2019 11:12 IST

पीलीभीत निवासी मो. अनस शम्सी, जो अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पीएचडी की तैयारी कर रहा था। उसका शव आफताब हॉल के मुमताज हॉस्टल के कमरा नंबर 22 में 15 अक्टूबर 2019 को फंदे पर लटका मिला।

Open in App
ठळक मुद्देपीलीभीत निवासी मो. अनस शम्सी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से मास्टर इन सोशल वर्क कर चुका था।पुलिस को आने में देरी हुई इसलिए काफी देर तक छात्र का शव कमरे में फंदे पर लटका हुआ था। एसपी के गाड़ी पर हमले के बाद यूनिवर्सिटी कैंपस के बाहर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। 

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में मंगलवार (15 अक्टूबर) रात एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। छात्र का शव मुमताज हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला। इस घटना के बाद से अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी कैंपस में भड़के छात्र जमकर बवाल कर रहे हैं। आत्महत्या की सूचना जब पुलिस को मिली तो शव लेने पहुंची पुलिस के साथ छात्रों के साथ कहासुनी हो गई। जिसके बाद छात्रों ने एसपी सिटी की गाड़ी पर पथराव किया। हालांकि एसपी सुरक्षित हैं। एसपी के गाड़ी पर हमले के बाद यूनिवर्सिटी कैंपस के बाहर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, छात्र सूचना मिलने के बाद भी पुलिस के देरी से आने से गुस्से में थे। जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। पुलिस को आने में देरी हुई इसलिए काफी देर तक छात्र का शव कमरे में फंदे पर लटका हुआ था। 

पीलीभीत निवासी था आत्महत्या करने वाला अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का छात्र 

पीलीभीत निवासी मो. अनस शम्सी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से मास्टर इन सोशल वर्क कर चुका था। जिसके बाद वह वहां हॉस्टल में रहकर पीएचडी की तैयारी कर रहा था। अनस शम्स आफताब हॉल के मुमताज हॉस्टल के कमरा नंबर 22 में रहता था। उसके साथ कमरे में तीन और छात्र रहते थे। मंगलवार रात करीब 9 बजे उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। इसकी सूचना यूनिवर्सिटी कैंपस में तेजी से फैल गई। शव को पुलिस ने रात को तकरीबन साढे दस बजे फंदे से नीचे उतारा। शव को जेएन मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखा गया है, जहां बड़ी संख्या में छात्र पहुंच कर हंगामा कर रहे हैं। 

टॅग्स :अलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी (एएमयू)उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने