लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: पहले महिला ने की 1लाख 60 हजार डॉलर की हेराफेरी, फिर पकड़े जाने पर 1 साल की सजा से बचने के लिए खुद को बताया फर्जी कैंसर पीड़ित, मिली 3 साल की कैद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 7, 2022 15:15 IST

आपको बता दें कि महिला के वकील बेंजामिन किंगटन ने कहा है कि शावेज को अपने नवजात शिशु से अलग होने का डर सता रहा था। इस कारण उसने फर्जी तरीका अपनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में एक महिला ने जेल जाने से बचने के लिए फर्जी तरीका अपनाया है। महिला ने दस्तावेज पेश कर दावा किया कि उसे कैंसर है। इसका खुलासा होने के बाद अब महिला को ज्यादा सजा होगी।

वाशिंगटन डीसी: अमेरिका के कैलिफोर्निया की 38 वर्षीय एक महिला ने पैसों की हेराफेरी के मामले में खुद को जेल जाने से बचाने के लिए कैंसर से पीड़ित होने का दावा किया जो बाद में फर्जी निकला और अब महिला को एक साल की बजाय तीन साल जेल की सजा भुगतनी होगी। 

महिला ने बताया कि उसे कैंसर है

सजा सुनाने वाले संघीय न्यायाधीश को सौंपे गए एक नोट में कहा गया कि आरोपी महिला के गर्भाशय में “कैंसर की कोशिकाओं” का पता चला है। इसके बाद न्यायाधीश को बताया गया कि आरोपी की सर्जरी चल रही है और उसका कैंसर फैल गया है। तीसरे पत्र में कहा गया कि उसकी नाजुक स्थिति के कारण उसे उन हालात में नहीं रखा जा सकता जहां वह “कोविड-19 से संक्रमित हो सकती है।” 

जांच के बाद महिला का दावा निकला फर्जी

संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के अधिकारियों का हालांकि कहना है कि कैंसर होने की बात और उससे संबंधित पत्र सब कुछ फर्जी है तथा एश्ली लिन शावेज को अब तीन गुना अधिक समय के लिए जेल में रहना होगा। 

वहीं अदालत ने पहले उसे एक साल जेल की सजा सुनाई थी जिसे बढ़ाकर तीन साल कर दिया गया है। आपको बता दें कि शावेज ने अपने पूर्व नियोक्ता से 1,60,000 डॉलर से अधिक पैसे की हेराफेरी की थी और इस मामले में 2019 में दोषी होने की याचिका भी दायर की घई थी। 

ऐसे कर महिला जेल जाने से बचती रही 

कैंसर से पीड़ित होने के फर्जी दावे ने आरोपी महिला को जमानत पर 31 मार्च 2021 तक जेल जाने से बचाए रखा। इसके बाद अदालत में सौंपे नोट के जरिए उसे तीन महीने की और मोहलत मिली थी। कैलिफोर्निया के सदर्न डिस्ट्रिक्ट के अटॉर्नी कार्यालय ने यह जानकारी दी है। संघीय अधिकारियों ने कहा कि यह सब होने के बाद शावेज छह महीने तक जेल जाने से बची रही थी। 

इस कारण महिला करती रही फर्जी दावे

सैन डिएगो यूनियन ट्रिब्यून अखबार के मुताबिक, शावेज के वकील बेंजामिन किंगटन ने कहा कि शावेज को अपने नवजात शिशु से अलग होने का डर सता रहा था। अदालत को सौंपे गए नोट में यह भी दावा किया गया कि महिला बीमारी के चलते काम करने में भी अक्षम है और अपने पूर्व नियोक्ता को हर्जाने की रकम अदा नहीं कर सकती। 

शावेज के दो अलग-अलग वकीलों ने यह माना कि नोट में कही बात सही हैं और उन्हें अदालत में सौंपा गया। गौरतलब है कि अगस्त 2021 में शावेज ने फर्जी नोट सौंपे जिसमें अदालत से अनुरोध किया गया कि उसे सजा की अवधि के दौरान घर पर ही नजरबंद कर दिया जाए। एक नोट में कहा गया कि “जेल में बिताया गया एक साल महिला के लिए मौत की सजा के समान हो सकता है।” 

जेल जाने से बचने के लिए महिला ने बनाए फर्जी चिकित्सा दस्तावेज

संघीय अधिकारियों ने जब नोट में उल्लिखित डॉक्टरों से संपर्क किया तो उन्होंने ऐसा कोई पत्र लिखने की बात से इनकार कर दिया हालांकि, शावेज ने उन डॉक्टरों में से एक से इलाज करवाया था। 

एफबीआई के विशेष एजेंट स्टेसी मोय ने बयान में कहा, “इस आरोपी ने जेल जाने से बचने के लिए फर्जी चिकित्सा दस्तावेज बनाए ताकि वह दावा कर सके कि उसे कैंसर है।” 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीअमेरिकाUSAकैंसरCancerCorona
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए