लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन के पास एक युवा पत्रकार ने की आत्महत्या

By अनुराग आनंद | Updated: February 18, 2020 14:06 IST

अमन बरार ने पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्यूनिकेशन से की है।

Open in App
ठळक मुद्देवर्तमान समय में अमन बरार न्यूज 18 के सात जुड़कर पंजाब में रिपोर्टर के तौर पर काम कर रहे थे। अमन बरार हिंदूस्तान व यूसी न्यूज में भी काम कर चुके हैं।

दिल्ली के सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन के पास एक युवा पत्रकार अमन बरार के आत्महत्या की खबर सामने आई है। यह माना जा रहा है कि कुछ दिनों से बीमारी की वजह से अमन परेशान थे। दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज भी चल रहा था। लेकिन, मंगलवार सुबह अमन ने आत्महत्या कर ली है। अमन ने पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्यूनिकेशन से की है।

इसके बाद अमन ने देश के कई प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया। वर्तमान समय में अमन बरार न्यूज 18 के सात जुड़कर पंजाब में रिपोर्टर के तौर पर काम कर रहे थे। इससे पहले हिंदुस्तान व यूसी न्यूज में भी अमन काम कर चुके हैं।

अमन के आत्महत्या की खबर सुनकर उनके साथी पत्रकारों में भी काफी दु:ख है। उनके साथियों ने फेसबुक पर अमन के वॉल पर टैग करते हुए उसे श्रद्धांजलि दी है।

सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट कर युवा पत्रकार अमन बरार को श्रद्धांजलि दी है।

अमन के एक साथी ने फेसबुक पर लिखा कि -

मुड़ मुड़ चेते आवेंगादिल नू होल जेहा पावेंगाजांदा नहीं भुलया तेरा हसदा मुख नी याराओहनु किवें भुलावांगे जेहड़ा वसदा ए रूह विच यारातू सानू चेते आवेंगा तू सानू चेते आवेंगा ओ अमन बराड़ा...

टॅग्स :दिल्लीमर्डर मिस्ट्रीआईआईएमसीपत्रकारदिल्ली क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर