लाइव न्यूज़ :

इलाहाबाद में लोगों ने लगाए घर की दीवारों पर नोटिस, 'इस मोहल्ले में बीजेपी नेता प्रतिबंधित'

By स्वाति सिंह | Updated: April 14, 2018 22:43 IST

यूपी के इलाहाबाद के शिवकुटी कॉलोनी में लोगों के घर के बाहर अनोखे पोस्टर देखने को मिलें हैं। लोगों ने अपने घर के बाहर पोस्टर लगाकर बीजेपी नेताओं को घर से दूर रहने को कहा है।

Open in App

इलाहाबाद, 14 अप्रैल: उन्नाव गैंगरेप में बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की गिरफ्तारी के बाद भी उत्तर प्रदेश में लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। यूपी के इलाहाबाद के शिवकुटी कॉलोनी में लोगों के घर के बाहर अनोखे पोस्टर देखने को मिलें हैं। लोगों ने अपने घर के बाहर पोस्टर लगाकर बीजेपी नेताओं को घर से दूर रहने को कहा है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पोस्टर में लिखा है 'यहां बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं का आना मना है। क्योंकि यहां महिलाएं और बच्चियां रहती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पोस्टर उन्होंने महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हो रहे अपराध को लेकर लगाया है। जिसमें कथित तौर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं की भूमिका है। 

हालांकि अभी इस बात कि पुष्टि नहीं हुई है कि पोस्टर लगवाएं किसने है। बता दें कि उन्नाव जिले की बांगरमऊ सीट से बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई)  ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। कुलदीप सेंगर को उनके लखनऊ स्थित आवास से सुबह करीब 4।30 बजे हिरासत में लिया गया था। जिसके बाद उनसे 15 घंटों की पूछताछ के बाद गिरफ्तारी की गई है। 

सीबीआई बीजेपी विधायक पर लगे रेप के आरोप, पीड़िता के पिता की हत्या, युवती के पिता पर दर्ज आर्म्स ऐक्ट के मामले को लेकर पूछताछ कर रही है। विधायक से यह पूछताछ सीबीआई के लखनऊ स्थित जोनल ऑफिस में चल रही है। 

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेपउत्तर प्रदेशक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज