लाइव न्यूज़ :

Aligarh Accident: कैंटर और ट्रक में टक्कर, आग में जिंदा जले 4 लोग, देखिए वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 23, 2025 10:05 IST

पुलिस, दमकल विभाग और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गए है। घायलों को वाहनों से निकाला गया। आग पर काबू पा लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देगाड़ियों का हाल देखकर आप हादसे की भयावहता का अंदाजा लगा सकते हैं।लोगों जान बचाने को भागने लगे।हादसे के बाद सड़क पर अफरातफरी मच गई।

अलीगढ़ःउत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक कैंटर और एक ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई है। ग्रामीण SP अमृत जैन ने कहा कि हमें सूचना मिली कि गोपी पुल पर 2 वाहनों में टक्कर हो गई है और दोनों वाहनों में आग लग गई है। पुलिस, दमकल विभाग और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गए है। घायलों को वाहनों से निकाला गया। आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर अफरातफरी मच गई। लोगों जान बचाने को भागने लगे। गाड़ियों का हाल देखकर आप हादसे की भयावहता का अंदाजा लगा सकते हैं।

ओडिशा: सड़क हादसे में परिवार के तीन सदस्यों की मौत

ओडिशा के कालाहांडी जिले के भवानीपटना में एक मोटरसाइकिल और पिकअप वैन के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में 35 वर्षीय व्यक्ति और उसके दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना नरला थाना क्षेत्र में देहेली के पास हुई। उसने बताया कि पीड़ित परिवार तरलो गांव का रहने वाला था।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में युवक और उसके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल पत्नी को भवानीपटना के शहीद रेंडो माझी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया।

उनके अनुसार, दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने देहेली में सड़क जाम कर दी, जिससे सैकड़ों वाहन फंस गए। पुलिस ने बताया कि बाद में अधिकारियों ने लोगों को सड़क से हटने के लिए मनाया और यातायात बहाल किया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीअलीगढ़उत्तर प्रदेशसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो