लाइव न्यूज़ :

UPSC परीक्षा में 93वां स्थान प्राप्त करने वाली ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर फर्जी प्रोफाइल बनाने की दर्ज करायी शिकायत

By भाषा | Updated: August 8, 2020 21:33 IST

कोलाबा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि ऐश्वर्या श्योरान ने बृहस्पतिवार को शिकायत दर्ज करायी है।

Open in App
ठळक मुद्दे16 ऐसे फर्जी इंस्टाग्राम एकाउंट मिले जिनमें ऐश्वर्या श्योरान के फोटो और ब्यौरे थे।वर्ष 2016 की मिस इंडिया प्रतिस्पर्धा में अंतिम दौर में पहुंचने वाली ऐश्वर्या श्योरान संघ लोक सेवा में चयनित हुई हैं। ऐश्वर्या श्योरान ने सूचना एवं प्रौद्योगिकी कानून की धारा 66 के तहत अज्ञात व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया है।

मुम्बई: वर्ष 2019 की सिविल सेवा परीक्षा में 93वां स्थान हासिल करने वाली और मिस इंडिया के अंतिम दौर में पहुंचने वाली 23 वर्षीय ऐश्वर्या श्योरान के फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाने को लेकर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) ने इसी सप्ताह सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम घोषित किया था। कोलाबा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि ऐश्वर्या श्योरान ने बृहस्पतिवार को शिकायत दर्ज करायी।

उन्हें 16 ऐसे फर्जी इंस्टाग्राम एकाउंट मिले जिनमें उनके फोटो और ब्यौरे थे। अधिकारी के अनुसार, वर्ष 2016 की मिस इंडिया प्रतिस्पर्धा में अंतिम दौर में पहुंचने वाली श्योरान ने कहा कि इंस्टाग्राम पर उनका एकाउंट नहीं है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमने शिकायतकर्ता के फर्जी प्रोफाइल बनाने को लेकर सूचना एवं प्रौद्योगिकी कानून की धारा 66 के तहत अज्ञात व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया है।’’ 

टॅग्स :संघ लोक सेवा आयोगइंस्टाग्रामकेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

भारतSafalta Ke Mantra: चयनित छात्रों को सीएम मोहन यादव ने किया सम्मानित, अभ्यर्थियों ने साथियों को दी प्रेरणा, सुनाई कहानी

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह