लाइव न्यूज़ :

पत्नी ने की पति की पिटाई, सास के साथ भी की मारपीट, पीड़ित ने मदद के लिए 10 बार पुलिस से लगाई गुहार

By अनुराग आनंद | Updated: February 15, 2021 10:53 IST

गुजरात के अहमदाबाद में एक 41 वर्षीय महिला ने अपने पति और उसकी बुजुर्ग मां के साथ कथित तौर पर मारपीट की। पत्नी ने पति को इतना पीटा की शख्स ने पुलिस को आवेदन लिख मदद मांगी। 

Open in App
ठळक मुद्देपति और उसके माता-पिता के साथ महिला का अक्सर किसी बात को लेकर बहस होता था।एक दिन बहस के बाद उसने कथित तौर पर अपनी सास की पिटाई की।जब उसका पति घर वापस आया, तो उसने उसके साथ भी झगड़ा किया और उसकी भी पिटाई की।

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाले एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी अक्सर घरेलू मुद्दों को लेकर उसे पीटती है। उसने यह भी दावा किया कि महिला ने उसके साथ बहस के बाद शख्स की 74 वर्षीय मां के साथ भी मारपीट की थी। 

इससे भी अधिक चौंकाने वाली बात यह है कि पीड़ित व्यक्ति ने अपनी पत्नी की दंबगई से परेशान होकर कम से कम 10 बार पुलिस को आवेदन भेजे। दसवीं बार शिकायत मिलने के बाद पुलिस को लगा कि मामला अधिक गंभीर है, तब जाकर पुलिस ने इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की।

टाइम्स नाऊ रिपोर्ट के अनुसार, अहमदाबाद के नवरंगपुरा इलाके के निवासी स्वप्निल दोषी (47) ने 2011 में मीनल दोषी (41) से अपने माता-पिता की सहमति लिए बिना शादी कर ली थी।

स्वप्निल का आरोप है कि शादी के तुरंत बाद मीनल ने कथित रूप से छोटी-छोटी बातों पर उसके माता-पिता के साथ बहस शुरू कर दी। इसे समस्या के समाधान करने के लिए स्वप्निल अपनी पत्नी के साथ माता-पिता से दूर एक अलग घर में रहने लगे।

महिला ने पति और बेटे को खाना देना बंद कर दिया-

उन्होंने कहा कि अलग घर में जाने के बाद भी मीनल ने स्वप्निल के साथ बहस जारी रखी। उसने कथित तौर पर स्वप्निल और उसके बेटे को खाना देना बंद कर दिया, जिसकी उम्र आठ साल है। पिता-पुत्र दोनों अक्सर अपने रिश्तेदारों या फिर पड़ोसी के यहां जाकर भोजन करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, स्वप्निल के माता-पिता महिला के इस व्यवहार को देखकर अपने अपार्टमेंट में चले गए।

महिला ने पति, सास की पिटाई की-

स्वप्निल ने कहा कि पत्नी मीनल और उसकी बुजुर्ग मां के बीच एक दिन बहस छिड़ गई। बहस करते-करते मीनल ने गुस्से में अपनी सास की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। मीनल ने सास को पीटना तब बंद किया जब उसके बेटे ने रोते हुए अपनी मां से उसकी दादी को नहीं पीटने का अनुरोध किया। स्वप्निल को पता चला तो वह भागते हुए घर आया इसके बाद मीनल ने कथित तौर पर उसके साथ झगड़ा करके उसके साथ भी मारपीट की।

4 फरवरी को एक बार फिर से पत्नी ने पति की पिटाई कर दी-

शख्स ने बताया कि 4 फरवरी को मीनल ने एक पानी की बोतल चौथी मंजिल पर फेंका जिसको लेकर आपत्ति जताने के बाद पति स्वप्निल के साथ महिला का विवाद हो गया। इस बहस के दौरान एक बार फिर से मीनल ने अपने पति की पिटाई कर दी। इसके बाद पति ने एक बार फिर से शिकायत के साथ नवरंगपुरा पुलिस से संपर्क किया। 

टॅग्स :अहमदाबादकेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटT20 World Cup 2026 final: अहमदाबाद में आज ट्रैफिक अलर्ट, भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले को लेकर खास इंतजाम, पढ़ें एडवाइजरी

क्रिकेटIND vs NZ T20 WC26 Final: फैंस ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बताया 'पनौती', T20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शिफ्ट करने की मांग की

क्रिकेटT20 World Cup 2026 Final: क्रिकेट फैन्स के लिए रेलवे का तोहफा, दिल्ली से अहमदाबाद के लिए विशेष ट्रेन की घोषणा; जानें किराया

क्रिकेटIND vs NZ T20 WC26 Final: पश्चिमी रेलवे ने इस वीकेंड मुंबई से अहमदाबाद के लिए स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की, चेक करें टाइमिंग

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध का ऐसा अंत?, गांव में पेड़ से लटके दुष्कर्म आरोपी 19 वर्षीय जितेंद्र धाकड़ और 17 वर्षीय पीड़िता

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने