लाइव न्यूज़ :

Agra moving car rape: वरिष्ठ छात्र ने 10 अगस्त को जबरन कार में बैठाया और रेप किया, इंजीनियरिंग संस्थान में अध्ययन कर रही लखनऊ की छात्रा ने आगरा पुलिस में शिकायत दी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 12, 2024 21:05 IST

Agra moving car rape: छात्रा के मुताबिक 10 अगस्त को गुरु का ताल गुरुद्वारे के नजदीक आरोपी ने जबरन उसे अपनी गाड़ी में बैठाया जिसमें पर्दे लगे थे।

Open in App
ठळक मुद्देप्राथमिकी के मुताबिक आरोपी वाहन में अकेला था।दुष्कर्म करने के बाद पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी।सीसीटीवी कैमरा की फुटेज आदि को भी एकत्र किया जा रहा है।

Agra moving car rape: आगरा के खंदारी स्थित एक इंजीनियरिंग संस्थान में अध्ययन कर रही लखनऊ की एक छात्रा ने संस्थान के ही एक वरिष्ठ छात्र पर 10 अगस्त को जबरन गाड़ी में बैठाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मामले में सिकंदरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है और प्रकरण की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि छात्रा ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। छात्रा के मुताबिक 10 अगस्त को गुरु का ताल गुरुद्वारे के नजदीक आरोपी ने जबरन उसे अपनी गाड़ी में बैठाया जिसमें पर्दे लगे थे।

प्राथमिकी के मुताबिक आरोपी वाहन में अकेला था और दुष्कर्म करने के बाद पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। सिकंदरा थाना के प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि छात्र और छात्रा दोनों के मोबाइल की लोकेशन की जांच की जा रही है और घटना से संबंधित अन्य साक्ष्यों सीसीटीवी कैमरा की फुटेज आदि को भी एकत्र किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि घटना के समय आरोपी की ‘लोकेशन’ जम्मू में दिख रही है जबकि युवती की लोकेशन उसकी बताई गयी जगह पर ही है। कुमार ने बताया कि पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था और लड़के ने लड़की के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन बाद में समझौता हो गया था। उन्होंने बताया कि मामले में अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

टॅग्स :आगराPoliceरेपउत्तर प्रदेशलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो