लाइव न्यूज़ :

लखनऊ गोलीकांड: ADG ने अधिकारियों को दिए ऐसे सख्त निर्देश, यूपी पुलिस पर आएगी शामत!

By भारती द्विवेदी | Updated: September 30, 2018 17:15 IST

मीडिया के सवालों को जवाब देते हुए एडीजी ने आगे कहा कि मृतक की फैमिली को 24 घंटे की पुलिस सुरक्षा दी जाएगी। यदि मृतक का परिवार सीबीआई जांच की मांग करता है तो वो भी किया जाएगा।

Open in App

नई दिल्ली, 30 सितंबर:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुए गोलीकांड में लखनऊ जोन के एडीजी राजीव कृष्ण ने कहा है कि यह एक गंभीर घटना है। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। ऐसी घटना दोबारा ना हो ये सुनिश्चित करने के लिए हमने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। 

लखनऊ एडीजी मृतक विवेक तिवारी के परिवार वालों ने मिलने उनके घर पहुंचे थे। वहीं इस पूरे मामले की जांच करने के लिए गठित की गई स्पेशल इंविस्टेगेशन टीम (SIT) गोमती नगर एक्सटेंशन पहुंची थी। टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।

मीडिया के सवालों को जवाब देते हुए एडीजी ने आगे कहा कि मृतक की फैमिली को 24 घंटे की पुलिस सुरक्षा दी जाएगी। यदि मृतक का परिवार सीबीआई जांच की मांग करता है तो वो भी किया जाएगा। फैमिली द्वारा कराया गया नए केस के आधार पर लखनऊ आईजी सुजीत पांडे एसआईटी टीम को लीड करेंगे और जांच को आगे बढ़ाएंगे। 

जानें क्या है पूरा मामला 

विवेक आईफोन लॉन्चिंग के बाद अपनी महिला सहकर्मी के साथ लौट रहे थे। रास्ते में पुलिस ने उन्हें गाड़ी रोकने का इशारा किया तो विवेक ने दरकिनार कर दिया। कॉन्स्टेबल प्रशांत चौधरी ने शक में गोली चला दी जिससे विवेक की मौत हो गई। एसपी ने बताया कि सना खान की शिकायत पर कॉन्स्टेबल के खिलाफ गोमतीनगर थाने में आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ जारी है।

सना खान की शिकायत के मुताबिक शुक्रवार रात वह अपने सहकर्मी विवेक तिवारी के साथ घर जा रही थी। गोमतीनगर विस्तार के पास गाड़ी खड़ी थी तभी दो पुलिस वाले आए। विवेक ने दरकिनार करते हुए बचकर निकलने की कोशिश की। सना ने आरोप लगाया कि इस दौरान कॉन्स्टेबल ने बाइक दौड़ाकर विवेक पर गोली चला दी। गाड़ी की विंडशील्ड तोड़ते हुए गोली विवेक के गले में जा धंसी।

इसके बाद विवेक की कार अंडरपास के पिलर से जा टकराई। इससे भी गहरी चोटें आई हैं। आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

वहीं आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी का कहना है, 'मैंने उसे गोली नहीं मारी है, वो गलती से लग गई थी, उसने कहा कि मृतक ने अपनी गाड़ी से मुझे दो बार टक्कर मारी लेकिन जब तीसारी बार टक्कर मारी तो मुझे गोली चलाना पड़ा।' सिपाही प्रशांत चौधरी ने योगी सरकार पर आरोप लगाया कि सीएम योगी के कहने पर उसकी प्राथमिकी पंजीकृत नहीं की जा रही है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी की टीम का गठन किया गया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतCM योगी की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलवी गिरफ्तार, UP STF ने बिहार से दबोचा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने