लाइव न्यूज़ :

दिशा पाटनी के घर के बाहर गोलीबारी, रोहतक निवासी रविंद्र और सोनीपत निवासी अरुण को एसटीएफ-दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ में मारा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 17, 2025 21:50 IST

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, खुफिया जानकारी जुटाई और पड़ोसी राज्यों के रिकॉर्ड का मिलान किया, जिससे शूटरों की पहचान रोहतक के निवासी रविंद्र और सोनीपत में स्थित इंडियन कॉलोनी के निवासी अरुण के रूप में हुई।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे।सिलसिले में बरेली कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया था। गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी में रविंद्र और अरुण को रोका।

लखनऊः बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर के बाहर गोलीबारी में कथित रूप से शामिल रोहित गोदारा-गोल्डी बरार गिरोह के दो बदमाशों को पुलिस ने बुधवार को गाजियाबाद में ट्रोनिका सिटी के पास एक मुठभेड़ में मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह मुठभेड़ दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और हरियाणा एसटीएफ के एक संयुक्त अभियान के तहत हुई। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान हरियाणा के रोहतक निवासी रविंदर और सोनीपत निवासी अरुण के रूप में हुई है।

हरियाणा एसटीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों की गोली लगने से मौत की पुष्टि की और बताया कि विशेष प्रकोष्ठ का एक जवान भी घायल हुआ है। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के एक अधिकारी ने बताया, “बरेली गोलीबारी मामले में दोनों बदमाशों की स्पष्ट भूमिका थी, जिसने हाई-प्रोफाइल हस्तियों के आसपास सुरक्षा चिंताओं को जन्म दिया।

इस घटना के जबरन वसूली से जुड़े होने का संदेह था।” वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि गिरोह के अन्य फरार सदस्यों का पता लगाने के लिए मामले की जांच जारी है। अज्ञात हमलावरों ने 12 सितंबर को तड़के पौने चार बजे पाटनी के बरेली स्थित आवास के बाहर कई गोली चलाई थीं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

बरेली कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराध के प्रति कतई बर्दाश्त नहीं करने की राज्य सरकार की नीति को दोहराते हुए मामले में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) कानून एवं व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, खुफिया जानकारी जुटाई और पड़ोसी राज्यों के रिकॉर्ड का मिलान किया, जिससे शूटरों की पहचान रोहतक के काहनी निवासी रविंद्र और सोनीपत के गोहाना रोड स्थित इंडियन कॉलोनी निवासी अरुण के रूप में हुई।

इससे पहले, अधिकारियों ने बताया था कि एसटीएफ की नोएडा इकाई और दिल्ली पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी में दोनों को पकड़ा। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में दोनों आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था।

अमिताभ यश ने रवींद्र और अरुण दोनों के रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ गिरोह के सक्रिय सदस्य होने की पुष्टि की थी। रवींद्र का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी कई मामलों में शामिल रहा है। उन्होंने बताया कि मौके से एक ग्लॉक और एक जिगाना पिस्तौल के साथ भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशदिशा पटानीदिल्ली पुलिसdelhi police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला