लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः युवती को बेरहमी से पीटने वाला लड़का गिरफ्तार, राजनाथ सिंह के ट्वीट के कुछ घंटे बाद ही हुई कार्रवाई

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 14, 2018 16:29 IST

यह वीडियो 10 सितंबर का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि लड़का किस कदर बेहरहमी से लड़की की पिटाई कर रहा है।

Open in App

नई दिल्ली, 14 सितंबर: राजधानी दिल्ली के तिलक नगर के युवती को बेरहमी पीटने वाला आरोपी लड़का को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद उसे रिमांड पर भेज दिया गया है। इस मामले को लेकर देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह 14 सितंबर को ही ट्वीट किया था। उनके ट्वीट के तकरीबन 3 घंटे बाद ही दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

राजनाथ ने ट्वीट कर कहा, 'एक लड़की को एक युवक द्वारा बेरहमी से पीटे जाने का एक वीडियो मेरे संज्ञान में आया है। मैंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से फ़ोन पर इस बारे में बात की है और इस पर उचित कार्रवाई करने के लिए कहा है।'

ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोपी युवक दिल्ली पुलिस सब-इंस्पेक्टर का बेटा रोहित चौधरी है। बताया जा रहा है कि युवती रोहित की एक्स-गर्लफ्रेंड है, दोनों में कभी प्रेम हुआ करता था। रोहित ने यह वीडियो अपनी दूसरी गर्लफ्रेंड को अपनी बात मनवान के लिए भेजा। दूसरी गर्ल फ्रेंड ने यह मामला तिलक नगर थाने में दर्ज करवाया था। इस वीडियो में रोहित जिस युवती की पिटाई कर रहा है उस युवकी की पहचान नहीं हो पा रही है।

युवती ने अपनी शिकायत में लिखा कि डेढ़ साल के रिलेशन के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था, क्योंकि आरोपी शराब पीकर गुंडागर्दी करता था। लड़की के साथ गाली गलौज भी करता था और अब वह पूरे परिवार को तंग कर रहा है। 

जानिए क्या है मामला 

द प्रिंट रिपोर्ट के मुताबिक रोहित और ज्योति शर्मा के बीच किसी समय प्रेम प्रसंग था। रोहित ने यह वीडियो दो हफ्ते पहले ज्योति शर्मा को भेजा। रोहित ने यह वीडियो ज्योति शर्मा को अपनी बात मनवाने के लिए भेजा था। ज्योति को यह वीडियो भेजते ही कहा कि अगर वह उससे शादी नहीं करती है तो यह हाल तुम्हारा भी होगा। 

यह वीडियो 10 सितंबर का बताया जा रहा है। वीडियो में रोहित युवती को गाली देकर पिटाई कर रहा है और वीडियो बनाने वाला शख्स उस आरोपी का नाम ले रहा है। 

टॅग्स :दिल्लीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह