लाइव न्यूज़ :

Aaj Ki Taja Khabar Update: फांसी के बाद निर्भया के दोषियों के शव अस्पताल लाए गए, पोस्टमार्ट के बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे

By अनुराग आनंद | Updated: March 20, 2020 08:46 IST

Open in App
ठळक मुद्दे

नई दिल्लीदिल्ली ही नहीं बल्कि देश को हिला देने वाले 16 दिसंबर 2012 के दिल्ली गैंगरेप मामले में चार दोषियों की अपील को खारिज करते हुए चारों दोषियों को 20 मार्च को सुबह साढ़े पांच बजे फांसी दे दी गई है। 16 दिसंबर 2012 की वो रात जिसने पूरे देश को हैरत में डाल दिया। आज भी उस रात के बारे में सोचकर लोग कांप जाते हैं। जिस तरह 6 दरिंदों ने निर्भया का गैंगरेप किया था। उसके बाद निर्भया ने कुछ दिन अस्पताल में अपनी जिंदगी की जंग लड़ी पर आखिर में अपनी हिम्मत हार गई और दुनिया को अलविदा कह दिया। वो दिसंबर की सर्दी थी जब पूरे-पूरे और पूरी-पूरी रात लोगों ने सड़कों पर इंसाफ की गुहार लगाई और निर्भया के गुनाहगारों को फांसी देने की मांग की। केस पर कई बार सुनवाई हुई पूरे 8 साल इंतजार करने के बाद आज निर्भया के परिवार को न्याय मिला है।

20 Mar, 20 08:48 AM

निर्भया की मां और उनकी वकील विक्ट्री साइन दिखाते हुए

20 Mar, 20 08:46 AM

दिल्ली गैंगरेप मामले के दोषियों को पोस्टमॉर्टम के लिए डीडीयू अस्पताल लाया गया है। जेल मैनुअल और सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पोस्टमॉर्टम के बाद दोषियों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

20 Mar, 20 07:29 AM

चारों दोषियों को फांसी, देखिए वीडियो...

20 Mar, 20 07:06 AM

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने कहा- आज का दिन ऐतिहासिक

20 Mar, 20 06:38 AM

जेल में चारों दोषियों को फांसी दिए जाने केआधे घंटे बाद मेडिकल जांच कर डॉक्टर ने सभी को किया मृत घोषित 

20 Mar, 20 06:29 AM

फांसी दिए जाने के बाद तिहाड़ जेल के बाहर खुशियां मना रहे हैं लोग

20 Mar, 20 05:52 AM

फांसी दिए जाने के बाद निर्भया की मां ने कहा कि आज हमको इंसाफ मिला। यह दिन देश की बच्चियों को समर्पित है। मैं जूडिशरी और सरकार का धन्यवाद करती हूं।ॉ

20 Mar, 20 05:35 AM

निर्भया मामले में चारों दोषियों को दी गई फांसी

20 Mar, 20 05:30 AM

तिहाड़ जेल के बाहर भारी संख्या में सुरक्षा बल के जवान तैनात

20 Mar, 20 05:28 AM

चारों दोषियों को उस जगह ले जाया गया जहां उसे फांसी दी जानी है। 

20 Mar, 20 05:21 AM

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, जल्लाद फांसी घर पहुंच गया है।

20 Mar, 20 05:18 AM

चारों दोषियों को तिहाड़ जेल के उस सेल में ले जाया गया जहां, उन्हें फांसी दी जानी है।

20 Mar, 20 05:04 AM

दोषियों का तिहाड़ जेल में हुआ मेडिकल जांच

दोषियों का तिहाड़ जेल में हुआ मेडिकल जांच, जिसमें सभी दोषी फिट पाए गए हैं। अब फांसी देने के लिए आगे की प्रक्रिया जेल प्रशासन ने शुरू कर दी है। 

 

20 Mar, 20 04:32 AM

सुप्रीम कोर्ट में खारिज होने के बाद निर्भया की मां ने दिया बयान

निर्भया मामले में अंतिम याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज होने के बाद निर्भया की मां ने कहा कि अंतत: अब दोषी को सजा दी जाएगी। मैं देशवासियों और खासकर देश की महिला व बेटियों को इस लंबी में लड़ाई में साथ देने के लिए  बधाई देना चाहती हूं।

टॅग्स :निर्भया केसनिर्भया गैंगरेपदिल्ली क्राइमदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा