लाइव न्यूज़ :

VIDEO: 'यूपी के मुज़फ़्फ़रनगर के मुस्लिम मुहल्ले में किसी काम से गए एक हिन्दू युवक मोनू को चोरी के शक में भीड़ ने मार डाला', सोशल मीडिया में वीडियो को लेकर दावा

By रुस्तम राणा | Updated: August 18, 2025 14:53 IST

सोशल मीडिया में किए जा रहे दावे के अनुसार, चोरी के शक में घर से लगभग 300 मीटर दूर मुस्लिम मुहल्ले में भीड़ ने कथित तौर पर उसकी बेरहमी से पिटाई की। इस हमले में मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई। 

Open in App

मुज़फ़्फ़रनगर: उत्तर प्रदेश के मुज़फ़्फ़रनगर में एक 30 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मोनू के रूप में हुई है। सोशल मीडिया में किए जा रहे दावे के अनुसार, चोरी के शक में घर से लगभग 300 मीटर दूर मुस्लिम मुहल्ले में भीड़ ने कथित तौर पर उसकी बेरहमी से पिटाई की। इस हमले में मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई।

भीड़ द्वारा 30 वर्षीय व्यक्ति की पिटाई का एक वीडियो भी ऑनलाइन सामने आया है। हालांकि लोकमत हिन्दी सोशल मीडिया में प्रसारित इस वीडियो में किए गए दावे की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में मोनू को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उसकी बहन इलाके में रहती है और वह उससे मिलने आया था। बुढ़ाना थाना क्षेत्र के कर्बला रोड पर हुई इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।

वीडियो में भीड़ में से एक व्यक्ति मोनू का हाथ पकड़े हुए भी दिखाई दे रहा है, जबकि पीड़ित बता रहा है कि वह वहाँ क्यों आया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर कई घावों के निशान मिले हैं। पुलिस ने अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की कोई खबर नहीं है।

इस महीने की शुरुआत में इंदौर में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

इस महीने की शुरुआत में मध्य प्रदेश के इंदौर में भी ऐसी ही एक घटना हुई थी, जहाँ एक महिला के परिवार वालों ने कथित अवैध संबंधों को लेकर 30 वर्षीय एक व्यक्ति की पिटाई कर दी थी। यह घटना तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के एक खुले मैदान में हुई, जब महिला ने अपने परिवार वालों की मौजूदगी में पीड़ित को वहाँ बुलाया था।

जब पीड़ित वहाँ पहुँचा, तो महिला के पिता, भाई और एक रिश्तेदार ने उस पर लकड़ी के डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान झाँसी निवासी संजय यादव के रूप में हुई है, जो एक ड्राइवर था। पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज करने के बाद महिला और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

टॅग्स :मुजफ्फरपुरउत्तर प्रदेश समाचारवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये