लाइव न्यूज़ :

Delhi Violence: दिल्ली हिंसा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में MCD के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन की जमानत याचिका खारिज

By रुस्तम राणा | Updated: March 5, 2022 17:28 IST

दिल्ली की एक अदालत ने दिल्ली दंगों से सबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पार्षद ताहिर हुसैन की ज़मानत याचिका खारिज कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर पूर्वी दिल्ली हिंसा के कथित फंडिंग के संबंध में ईडी ने दर्ज किया था मामलाचार्जशीट में MCD के पूर्व पार्षद को बताया गया है दिल्ली दंगों का मास्टरमाइंड

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के निलंबित नेता और एमसीडी के पूर्व काउंसिलर ताहिर हुसैन की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। दिल्ली की एक अदालत ने उत्तर पूर्वी दिल्ली हिंसा के कथित फंडिंग के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दर्ज एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पार्षद ताहिर हुसैन की ज़मानत याचिका खारिज कर दी है।

चार्जशीट में MCD के पूर्व पार्षद को बताया गया है दिल्ली दंगों का मास्टरमाइंड

बता दें कि फरवरी 2020 में उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों में ताहिर हुसैन को आरोपी बनाया गया। साथ ही कोर्ट में दायर चार्जशीट में उसे दंगों का मास्टर माइंड बताया गया है। मालूम हो कि दिल्ली दंगों में नाम आने पर पूर्वी निगम ने 20 अगस्त 2020 को ताहिर की सदस्यता समाप्त कर दी थी। ताहिर हुसैन ने 2017 के निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर जीत हासिल की थी। 

दिल्ली दंगों के दौरान ताहिर के घर पर बरामद हुई थी विस्फोटक सामग्री

दिल्ली दंगों के दौरान ताहिर के घर और छत से भारी मात्रा में विस्फोटक व आगजनी का सामान बरामद होने की भी बात सामने आई। इसी मामले में वह 2020 से लगातार जेल में है और अदालत में मामले की सुनवाई चल रही है।

टॅग्स :दिल्ली हिंसाताहिर हुसैनकोर्टप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

क्राइम अलर्टईरान युद्ध के बीच 'भ्रामक' पोस्ट, यूएई ने 19 भारतीयों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई?, डिजिटल प्लेटफॉर्म की कड़ी निगरानी

बॉलीवुड चुस्कीकिस्सा कोर्ट कचहरी का रिव्यू: कोर्ट रूम ड्रामा की परिभाषा बदलती एक मर्मस्पर्शी फ़िल्म!

भारत2020 Delhi riots: कोर्ट ने शरजील इमाम को भाई की शादी में शामिल होने के लिए 10 दिन की दी अंतरिम ज़मानत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी