लाइव न्यूज़ :

6 साल की मासूम के साथ 50 साल का अधेड़ कर रहा था रेप, सीसीटीवी की मदद से पकड़ा गया आरोपी, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 14, 2022 18:38 IST

कांस्टेबल लाभराम सिरोही के अभय कमांड सेंटर में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी कर रहे थे, तभी उन्हें अपनी मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति छोटी सी बच्ची के साथ संदिग्ध तौर पर घूमते हुए नजर आया। थोड़े ही समय के बाद आरोपी मासूम को एक पार्क में ले जाता है और उसे अपनी हैवानियत का शिकार बनाता है।

Open in App
ठळक मुद्देकांस्टेबल लाभराम सिरोही के अभय कमांड सेंटर में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी कर रहे थेकांस्टेबल लाभराम ने सीसीटीवी कैमरों में आरोपी की हैवानियत पकड़ी और वो रंगे हाथों गिरफ्तार हुआसीएम अशोक गहलोत ने कांस्टेबल लाभराम को फोन करके उसकी सतर्कता को सलाम किया

जयपुर: 50 साल के अधेड़ द्वारा एक 6 साल मासूम के साथ दरिंदगी करते हुए आरोपी को पुलिस ने जुर्म को अंजाम देते हुए गिरफ्तार कर लिया। ऐसा इसलिए संभव हो सका क्योंकि पुलिस कमांड सेंटर में ड्यूटी कर रहे एक पुलिस कांस्टेबल ने मामले में सतर्कता दिखाई और आरोपी रंगे हाथों पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

घटना सिरोही जिले की बताई जा रही है। इस मामले में महिला थाने ने आरोपी पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत अपहरण और रेप के मामले में दर्ज किया है।

वहीं जब पुलिकर्मी की सतर्कता की जानकारी सूबे के सीएम अशोक गहलोत को मिली तो उन्होंने फोन करके पुलिसकर्मी से बात की और उसके प्रयासों की सराहना करते हुए ट्विटर पर जानकारी को साझा की, जिसमें उन्होंने बातचीत का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "सिरोही में 10 फरवरी की शाम पार्क में बालिका से अश्लील हरकत करते व्यक्ति को पुलिस ने अभय कमांड सेंटर में सीसीटीवी में देख महज 4 मिनट में पहुंचकर बच्ची को किसी घटना का शिकार होने से बचा लिया। कांस्टेबल श्री लाभूसिंह से फोन पर बात कर उन्हें व पुलिस गश्ती दल को कर्तव्यपरायणता हेतु शाबाशी दी।"

जानकारी के मुताबित कांस्टेबल लाभराम सिरोही के अभय कमांड सेंटर में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी कर रहे थे, तभी उन्हें अपनी मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति उस छोटी सी बच्ची के साथ संदिग्ध तौर पर घूमते हुए नजर आया।

आरोपी के हावभाव से कांस्टेबल लाभूराम को उस पर शक हुआ तो अन्य सीसीटीवी कैमरों से उसके मोटरसाइकिल को ट्रैक करना शुरू किया। थोड़ी ही देर में वो देखते हैं कि आरोपी मासूम को एक पार्क में ले जाकर अपनी हैवानियत को अंजाम दे रहा था। इसके बाद लाभूराम ने फौर मामले की जानकारी कोतवाली थाने के पुलिस अधिकारियों को दी।

इस मामले में सिरोही के पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने सोमवार को बताया कि कोतवाली थाने ने तुरंत वायरलेस पर इसकी सूचना प्रसारित की और चार मिनट के भीतर एक गश्ती वाहन फौरन मौके पर पहुंची और आरोपी को लड़की के साथ रेप करते हुए रंगे हाथों गिरफ्चार कर लिया।

उसके बाद गश्ती वाहन आरोपी के साथ लड़की को लेकर सीधे थाने पहुंची, जहां पर लड़की के परिजनों को बी सूचना दी गई। वह भी सूचना मिलने के बाद फौरन थाने पहुंचे। आरोपी पर विधि सम्मत सभी धाराएं लगाई गई हैं।

एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि उस हैवान अधेड़ को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत अपहरण और रेप के मामले में आरोपी बनाया गया है और अब उसका चालान करके कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

टॅग्स :राजस्थानSirohiराजस्थान पुलिसक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए