लाइव न्यूज़ :

इंदौरः आठ महीने की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 21, 2018 13:25 IST

आठ महीने की मासूम बच्ची का शव लेते जाते हुए रो पड़े पुलिसकर्मी। सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी।

Open in App

इंंदौर, 21 अप्रैलः इंदौर के सबसे व्यस्त राजबाड़ा इलाके में एक आठ महीने की मासूम बच्ची का शव मिला है। शव की ऐसी हालत थी कि उसे समेटकर ले जाते हुए पुलिसकर्मी भी रो पड़े। बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। पुलिस ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि की है। शव को बरामद करके जांच शुरू कर दी गई है। माना जा रहा है कि बच्ची को कंधे पर बिठाकर ले जाते आरोपी की फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी बच्ची के परिवार का करीबी है।

घटना गुरुवार रात इंदौर के ऐतिहासिक रजवाड़ा इलाके की है। यहां स्थित शिव विलास पैलेस के बेसमेंट में एक बच्ची की लाश औंधे मुंह पड़ी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर प्राथमिक जांच शुरू दी। बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। पुलिस उसे सफेद बंडल में समेटकर पोस्टमार्टम के लिए ले गई। यह करते हुए वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी रो पड़े।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्ची के पैरेंट्स रजवाड़ा इलाके में गुब्बारे बेचते हैं।  शुक्रवार रात को बच्ची अपनी मां के पास सो रही थी। आरोपी युवक ने बच्ची को किडनैप करके पचास मीटर दूर बेसमेंट में ले गया। आठ महीने की मासूम के साथ हैवानियत करने के बाद उसे मौत के घाट उतार दिया। डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्रा ने पीटीआई को बताया, 'बच्ची के प्राइवेट पार्ट और सिर में चोट के निशान मिले हैं।'

पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को धर दबोचा है और मामले में कथित संवेदनहीनता एवं लापरवाही बरतने के चलते सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हरिनारायणाचारी मिश्रा ने आज बताया कि मामले में देर रात नवीन गाडगे (25) को पकड़ लिया गया। यह शख्स बच्ची का दूर का रिश्तेदार है। डीआईजी ने बताया कि बच्ची के परिजन गुब्बारे बेचकर गुजारा करते हैं। गुरुवार रात जब वे ऐतिहासिक राजबाड़ा महल के सामने अपने परिवार के साथ खुले में सो रहे थे तभी गाडगे ने बगल में सो रही दुधमुंही बच्ची को कथित तौर पर अगवा कर लिया।

मिश्रा ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के हवाले से बताया, "अपहरण के बाद आरोपी सोती बच्ची को अपने कंधे पर डालकर निकला, ताकि लोगों को शक ना हो। फिर वह उसे करीब 50 मीटर दूर स्थित वाणिज्यिक इमारत के तलघर में ले गया।" डीआईजी ने बताया कि आरोप है कि बलात्कार के बाद गाडगे ने बच्ची को कुछ फुट ऊंचाई से फेंककर उसकी हत्या कर दी। बच्ची का शव शुक्रवार दोपहर बरामद किया गया।

इस बीच, मामले में संवेदनहीनता एवं लापरवाही बरतने के आरोप में सर्राफा पुलिस थाने के एएसआई त्रिलोक सिंह वरकड़े को निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि बच्ची के लापता होने के बाद जब घबराये परिजन शुक्रवार सुबह पुलिस थाने पहुंचे तो एएसआई ने उन्हें कहा कि दोपहर 12 बजे थाना प्रभारी आयेंगे। इसके बाद ही मामले में प्राथमिकी दर्ज की जायेगी।

यह भी पढ़ेंः बेटी के जन्म पर अब मिलेगा 11,000 रुपये का फिक्स डिपॉजिट, ऐसे उठाएं फायदा

यह क्रूरतम घटना ऐसे वक्त में हुई है जब देश बच्चियों की सुरक्षा के गंभीर सवाल से जूझ रहा है। हाल ही में कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जिसने समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आठ साल की बच्ची से गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई थी। सूरत में एक बच्ची का शव मिला है जिसके शरीर पर 80 चोट के निशान पाए गए। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक युवती ने बीजेपी विधायक के खिलाफ के गैंगरेप का आरोप लगाया है।

PTI Bhasha Inputs

टॅग्स :इंदौररेपवुमन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट मिनिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी