लाइव न्यूज़ :

कार के गहरे खड्ड में गिरने से दो बच्चों और तीन महिलाओं समेत छह लोगों की मौत 

By भाषा | Updated: June 17, 2019 18:22 IST

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बानपुर से त्यूणी बाजार की ओर रवाना हुई कार बानपुर से केवल आधा किलोमीटर दूर ही अचानक अनियंत्रित होकर गहरे खड्ड में जा गिरी। सूचना मिलने पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया लेकिन सभी कार सवारों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बनपुर वाहन दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजन को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। 

उत्तराखंड के देहरादून जिले में त्यूणी क्षेत्र में सोमवार को एक कार के गहरे खड्ड में गिर जाने से उसमें सवार दो बच्चों और तीन महिलाओं समेत सभी छह लोगों की मौत हो गयी। दुर्घटना में मारे गए लोगों में से तीन एक ही परिवार के हैं जबकि तीन अन्य नजदीकी रिश्तेदार हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बानपुर से त्यूणी बाजार की ओर रवाना हुई कार बानपुर से केवल आधा किलोमीटर दूर ही अचानक अनियंत्रित होकर गहरे खड्ड में जा गिरी। सूचना मिलने पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया लेकिन सभी कार सवारों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

मृतकों की पहचान बानपुर के रहने वाले 32 वर्षीय पवन नेगी (चालक), उनकी पत्नी रश्मि (26), उनकी पुत्री इशिका (04), सहसपुर निवासी सुमन तोमर (33), उनका पुत्र आरंभ तोमर (05) और हिमाचल प्रदेश की शिमला की रहने वाली 72 वर्षीया मुस्तू देवी के रूप में हुई है। सुमन तोमर पवन नेगी की बहन और मुस्तू देवी उसकी मौसी थी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बनपुर वाहन दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजन को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। 

टॅग्स :उत्तराखण्डक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा