लाइव न्यूज़ :

त्योहारी सीजन में ऑनलाइन शॉपिंग करते हुए 40 फीसदी भारतीयों से हुई ठगी, एक अध्ययन का दावा

By रुस्तम राणा | Updated: November 1, 2022 18:54 IST

यह अध्ययन नॉर्टन की ओर से द हैरिस पोल द्वारा किया गया था, जिसने भारतीय निष्कर्षों को जारी किया जिसमें त्योहारी सीजन के दौरान साइबर सुरक्षा और ऑनलाइन खरीदारी के प्रति दृष्टिकोण का पता लगाया गया।

Open in App

Online Fraud: एक अध्ययन के मुताबिक, त्योहारी सीजन के दौरान 40 फीसदी भारतीयों को ऑनलाइनशॉपिंग के दौरान ठगी का शिकार होना पड़ा है। यह अध्ययन नॉर्टन की ओर से द हैरिस पोल द्वारा किया गया था, जिसने भारतीय निष्कर्षों को जारी किया जिसमें त्योहारी सीजन के दौरान साइबर सुरक्षा और ऑनलाइन खरीदारी के प्रति दृष्टिकोण का पता लगाया गया।

हैरान करने वाला सर्वे का निष्कर्ष

निष्कर्षो के अनुसार, सर्वेक्षण में शामिल दो-तिहाई भारतीय वयस्क अपने व्यक्तिगत विवरण के साथ छेड़छाड़ (78 प्रतिशत), तीसरे पक्ष के खुदरा विक्रेता द्वारा धोखाधड़ी (77 प्रतिशत), एक उपहार के रूप में एक नवीनीकृत उपकरण खरीदना या प्राप्त करना (72 प्रतिशत) और एक उपकरण जिसे वे उपहार के रूप में प्राप्त करते हैं, (69 प्रतिशत) हैक किया जा रहा है।

ऑनलाइन शॉपिंग में वृद्धि के साथ बढ़ी धोखाधड़ी

नॉर्टनलाइफलॉक में सार्क देश नॉर्टन डरयरेक्टर इंडिया के निदेशक, रितेश चोपड़ा के मुताबिक, हाल ही में त्योहारी सीजन में की गई ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई। इसके साथ-साथ ऑनलाइन शॉपिंग, उपहार कार्ड और डाक वितरण में भी फ्रॉड भी सामने आए। उन्होंने कहा, हमारी नॉर्टन रिपोर्ट यह भी बताती है कि ऑनलाइन शॉपिंग करते समय कई भारतीय वयस्कों के साथ धोखाधड़ी की गई है, सर्वेक्षण करने वालों का औसत नुकसान 6,216 रुपये है।

अपनी डिवाइस से ऑनलाइन शॉपिंग करने में सहज हैं युवा  

अध्ययन के निष्कर्ष से यह पता चला है कि सर्वे में शामिल लगभग 78 प्रतिशत भारतीय युवा इस बात से सहमत हैं कि वे अपने मोबाइल, टैबलेट्स या फिर डेस्कटॉप के माध्यम से ऑनलाइन शॉपिंग करने में सहज हैं और 74 प्रतिशत का मानना है कि इससे उन्हें मानसिक तौर पर मदद मिलती है। रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि 65 प्रतिशत भारतीय वयस्कों का कहना है कि अगर वे त्योहारी सीजन के दौरान अपने कनेक्टेड डिवाइस तक नहीं पहुंच पाते हैं तो उनकी मानसिक स्थिति खराब हो जाएगी। 

 

 

 

टॅग्स :शॉपिंगऑनलाइन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारUPI Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएगा UPI पेमेंट का तरीका, जानें RBI का नया नियम

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: दिल्ली के इन 5 बाजारों में मिलेगा नवरात्रि का हर सामान, यहाँ मिलती है सबसे सस्ती और सुंदर माता की चुनरी

पूजा पाठHoli 2026: बजट फ्रेंडली दिल्ली के ये 8 बाजार, होली की शॉपिंग के लिए बेस्ट; रंग-गुलाल से लेकर पिचकारी सब मिलेगा यहां

कारोबारयूपीआई के नियमों में बदलाव, लेनदेन करने से पहले जान लें ये बड़ी बातें

भारतUPI Transaction Rules: UPI के जरिए पेमेंट के दौरान हो गए धोखाधड़ी का शिकार, तो अब मिलेगा मुआवजा, जानें कैसे

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास