लाइव न्यूज़ :

झारखंड में बकरी विवाद के बाद 3 लोगों ने 50 वर्षीय महिला से किया गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में डाला स्टील ग्लास 

By अनुराग आनंद | Updated: January 11, 2021 09:38 IST

इस घटना से कुछ दिनों पहले ही महिला ने अपनी बकरी को मारने को लेकर आरोपियों से मुआवजे की मांग की थी, इसी वजह से आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्देइस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।चिकित्सा अधिकारी डॉ वेदप्रकाश ने बताया कि पीड़िता के साथ नृशंसता की गयी है।

रांची: झारखंड के चतरा से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आया है। यहां बकरी को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने महिला के साथ न सिर्फ गैंगरेप किया बल्कि हैवानियत के सभी हदों को पार कर दिया।   

इंडिया टुडे खबर मुताबिक, पुलिस को चतरा में एक 50 साल की एक विधवा महिला के साथ 3 लोगों द्वारा गैंग रेप किए जाने की शिकायत मिली है। खबर के अनुसार आरोपियों ने महिला के साथ न सिर्फ दुष्कर्म किया बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट में स्टील का गिलास भी डाल दिया। 

महिला ने आरोपियों से बकरी को मारने के लिए मुआवजे की मांग की थी-

महिला ने पुलिस को बताया है कि उसने एक आरोपी से उसकी बकरी को मारने के लिए मुआवजे की मांग की थी। पुलिस को दिए अपने बयान में महिला ने कहा कि मुआवजे की मांग के लिए आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

महिला शौच के लिए बाहर गई थी तभी आरोपियों ने अपहरण कर लिया-

घटना चतरा के हंटरगंज इलाके में गुरुवार रात करीब 10 बजे हुई। महिला शौच के लिए बाहर गई थी तभी आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया। तीनों ने फिर उसके साथ बलात्कार किया और उसके निजी अंगों में स्टील का गिलास डाला। उन्होंने पीड़िता को धमकाया कि इस बारे में किसी को बताने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। 

परिवार के लोगों ने महिला को खून से लथपथ पाया-

बता दें कि महिला के परिवार के सदस्यों में से एक ने उसे खून से लथपथ पाया। महिला को हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उसे बिहार के गया में अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज में भेजा गया। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ वेदप्रकाश ने बताया कि पीड़िता के साथ नृशंसता की गयी है और उसकी हालत गंभीर है।  

टॅग्स :रेपझारखंडचतरागैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्टबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में चचेरे भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर बहन के साथ किया गैंग रेप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी