लाइव न्यूज़ :

आईआईटी-बीएचयू की छात्रा से छेड़छाड़ के तीन आरोपियों को भाजपा ने निष्कासित किया

By रुस्तम राणा | Updated: December 31, 2023 20:52 IST

आईआईटी-बीएचयू की छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में वाराणसी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को अपने तीन कार्यकर्ताओं को निष्कासित कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देछात्रा से छेड़छाड़ के मामले में वाराणसी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद अपने तीन कार्यकर्ताओं को निष्कासित कर दियापार्टी के जिला प्रमुख हंसराज विश्वकर्मा ने रविवार को आरोपियों के भाजपा से निकाले जाने की पुष्टि कीहालाँकि, उन्होंने उनके पद और पार्टी में भूमिका का खुलासा नहीं किया

वाराणसी: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आईआईटी-बीएचयू की छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में वाराणसी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद अपने तीन कार्यकर्ताओं को निष्कासित कर दिया, पार्टी के जिला प्रमुख हंसराज विश्वकर्मा ने रविवार को कहा। हालाँकि, उन्होंने उनके पद और पार्टी में भूमिका का खुलासा नहीं किया। यह कार्रवाई तब हुई जब विपक्ष ने भाजपा पर हमला करते हुए दावा किया कि आरोपी उसके कार्यकर्ता थे। पार्टी के फैसले के बारे में बोलते हुए, विश्वकर्मा ने कहा, "निश्चित रूप से उनका (आरोपी) नाम पुलिस जांच में सामने आया है जिसके बाद पार्टी (भाजपा) ने उन्हें निष्कासित कर दिया है।"

पकड़े गए आरोपियों की पहचान बृज एन्क्लेव कॉलोनी सुंदरपुर के कुणाल पांडेय, जिवधीपुर बजरडीहा के आनंद उर्फ अभिषेक चौहान और बजरडीहा के सक्षम पटेल के रूप में हुई है। इनमें से 2 आरोपी भाजपा आईटी सेल से जुड़े हैं। कुणाल पांडेय, भाजपा आईटी सेल वाराणसी का महानगर संयोजक, जबकि सक्षम पटेल आईटी सेल का वाराणसी महानगर सह संयोजक है।

पुलिस ने शनिवार (30 दिसंबर) को देर रात चेकिंग के दौरान तीनों आरोपियों को बाइक के साथ पकड़ा। आरोपियों ने 1 नवंबर की आधी रात करीब 1.30 बजे आईआईटी-बीएचयू में दोस्त के साथ जा रही छात्रा से छेड़छाड़ किया था। इतना ही नहीं, गन पॉइंट पर छात्रा के कपड़े उतरवाकर वीडियो भी बनाए थे। इस घटना के बाद कई दिन तक कैंपस में स्टूडेंट्स ने विरोध-प्रदर्शन किया था।

पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था, 'मैं 1 नवंबर की रात 1:30 बजे अपने हॉस्टल से किसी जरूरी काम के लिए बाहर निकली थी। कैंपस के गांधी स्मृति चौराहे के पास मुझे मेरा दोस्त मिला। हम दोनों साथ में जा रहे थे कि रास्ते में कर्मन बाबा मंदिर से करीब 300 मीटर दूर पीछे से एक बुलेट आई। उस पर 3 लड़के सवार थे। उन लोगों ने बाइक खड़ी करके मुझे और मेरे दोस्त को रोक लिया।

इसके बाद उन लोगों ने हमें अलग कर दिया। मेरा मुंह दबाकर मुझे एक कोने में ले गए। वहां पहले मुझे किस किया, उसके बाद कपड़े उतरवाए। मेरा वीडियो बनाया और फोटो खींची। मैं जब बचाव के लिए चिल्लाई तो मुझे मारने की धमकी दी। करीब 10-15 मिनट तक मुझे अपने कब्जे में रखा और फिर छोड़ दिया।

टॅग्स :BJPवाराणसीVaranasi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी