लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: लॉकडाउन के बीच मुजफ्फरनगर में पहुंची पुलिस पर हमला करने वालों का पता बताने पर मिलेगा 25 हजार का इनाम, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: April 4, 2020 17:25 IST

कोविड-19 के मद्देनजर बंद का पालन कराने यहां एक गांव पहुंचे पुलिस दल पर ग्रामीणों के एक समूह द्वारा हमला किये जाने के मामले में अधिकारियों ने मुख्य आरोपी का पता बताने वाले को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्दे कोविड 19 के दौरान पुलिस पर हमला करने वालों के बारे में बताने वालों के लिए 25000 इनाम है। एसएसपी ने कहा कि मुख्य आरोपी गांव के पूर्व प्रधान नाहर सिंह का बेटा है।

मुजफ्फरनगर. भाषा. कोविड-19 के मद्देनजर बंद का पालन कराने यहां एक गांव पहुंचे पुलिस दल पर ग्रामीणों के एक समूह द्वारा हमला किये जाने के मामले में अधिकारियों ने मुख्य आरोपी का पता बताने वाले को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अभिषेक यादव ने कहा कि सुदेश ने पुलिस दल पर हमले का नेतृत्व किया और बुधवार को हुई इस घटना के बाद से ही फरार है। एसएसपी ने कहा कि मुख्य आरोपी गांव के पूर्व प्रधान नाहर सिंह का बेटा है। उन्होंने बताया कि सिंह और चार अन्य ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि जिले के मोरना गांव में बंद लागू करवाने के लिये पहुंचे पुलिस दल पर हुए इस हमले में एक उपनिरीक्षक और एक कांस्टेबल बुरी तरह जख्मी हो गया था। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसीओवीआईडी-19 इंडियाup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला