लाइव न्यूज़ :

युवती को ब्लैकमेल कर रात को बुलाया, तमंचे की नोक पर किया गैंगरेप 

By भाषा | Updated: August 19, 2018 16:56 IST

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एस एस चिनप्पा के आदेश पर इन तीनों के खिलाफ कल रात सामूहिक बलात्कार एवं आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर युवती को चिकित्सीय जांच के लिए भेजा गया है।

Open in App

शाहजहांपुर, 19 अगस्तः उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक महिला को उसकी निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर एक शख्स ने दो अन्य युवकों के संग मिलकर कथित रूप से उससे सामूहिक दुराचार किया। थाना अल्लाहगंज प्रभारी अवनीश कुमार यादव ने आज बताया कि थाना अंतर्गत मऊ रसूलपुर गांव में रहने वाले आरोपी शख्स ने गत 11 अगस्त को 20 वर्षीय विवाहित युवती को फोन पर धमकी देकर बुलाया। उसके फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया गया।

उन्होंने बताया कि जब रात में युवती आई तो दो अन्य लोगों के साथ मिलकर तमंचा दिखाकर कथित रूप से उसके साथ सामूहिक दुराचार किया गया।

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एस एस चिनप्पा के आदेश पर इन तीनों के खिलाफ कल रात सामूहिक बलात्कार एवं आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर युवती को चिकित्सीय जांच के लिए भेजा गया है। घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार हैं।

वहीं, एक अन्य के खबर में बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दो किशोरों द्वारा कथित रूप से सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने रविवार को बताया कि बालिका के पिता की शिकायत पर शनिवार को सुखपुरा थाना में बच्ची के ग्राम के ही अनुज सिंह व कृष्णा गोड़ के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है ।

उन्होंने पीड़िता के परिजनों की शिकायत के हवाले से बताया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम से भाग लेने के बाद वह गांव में खेल रही थी, तभी उसे अमरूद देने का झांसा देकर उसे ग्राम में एक ट्यूबवेल के पास एक कमरे में ले जाकर उसके साथ सामुहिक बलात्कार किया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनो की उम्र करीब 15 वर्ष है। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिये बालिका को जिला अस्पताल भेज दिया है।

टॅग्स :गैंगरेपरेपउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर