लाइव न्यूज़ :

Odisha: मलकानगिरी में 2 लड़कियों से बलात्कार, एक ने दिया मृत बच्चे को जन्म; जांच में जुटी पुलिस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 28, 2025 11:15 IST

Odisha: ओडिशा के मलकानगिरी ज़िले में बलात्कार के दो दिल दहला देने वाले मामले सामने आए हैं, जिसके बाद दो लोगों को गिरफ़्तार किया गया है।

Open in App

Odisha: ओडिशा के मलकानगिरी जिले में अलग-अलग घटनाओं में दो लड़कियों के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया, जिनमें से एक लड़की ने मृत बच्चे को जन्म दिया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रश्मिरंजन सेनापति ने बताया कि मामले के संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि पहली घटना 20 जुलाई को ओरकेल पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में घटी।

पुलिस ने कहा कि जब लड़की अपने चाचा के साथ अपने घर जा रही थी उस दौरान 50 वर्षीय एक व्यक्ति ने उसे अपनी मोटरसाइकिल पर 'लिफ्ट' दी और उसे एक जंगल वाले इलाके में ले गया, जहां उसने कथित तौर पर उससे दुष्कर्म किया। लड़की ने अगले दिन अपने परिवार को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को सूचित किया। लड़की के चाचा ने शनिवार को दर्ज कराई गई शिकायत में कहा, "चूंकि ग्रामीण कोई कार्रवाई नहीं कर सके, इसलिए मैंने पुलिस से संपर्क किया।"

सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सेनापति ने बताया कि आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरा मामला मुदुलीपाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र से सामने आया। पुलिस ने बताया कि आरोप है कि पीड़िता के साथ 2024 से एक व्यक्ति दुष्कर्म कर रहा था, मामला तब प्रकाश में आया जब उसने हाल ही में एक सरकारी अस्पताल में मृत बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने कहा कि उसके परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 

टॅग्स :ओड़िसारेपक्राइमदुष्कर्म
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी