लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: 16 साल की हिन्दू लड़की को अगवा कर किया गया धर्मांतरण, रखा गया नाम करीना, फिर जबरन रचाई गई शादी, आरोपी का पिता गिरफ्तार

By आजाद खान | Updated: July 14, 2022 15:02 IST

मामले में पुलिस का पहले कहना था कि यह कोई अपहरण का मामला नहीं है, बल्कि लड़की ने भागकर एक मुस्लिम लड़के से निकाह की है। लेकिन लड़की के घर वालों ने पुलिस के इस बयान को गलत बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में एक हिन्दू नाबालिग को अगवा कर उसकी जबरन शादी कराई गई है। पहले पुलिस ने इन आरोपों को नकारा था फिर बाद में केस दर्ज की है। लड़की के घर वालों ने पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के घर बाहर प्रदर्शन भी किए है।

इस्लामाबाद:पाकिस्तान के सिंध प्रांत में 16 साल की एक हिन्दू लकड़ी का अपहरण उसके साथ जबरन शादी करा देने का मामला सामने आया है। न्यूज 18 ने पाकिस्तानी अखबार द डॉन के हवाले से बताया है कि नाबालिग को पहले अगवा किया गया था फिर उसका धर्म बदलकर उसकी शादी कराई गई है। 

खबर के मुताबिक, लड़की का अपहरण एक हफ्ता पहले दादू के उन्नर मुल्ला काजी अहमद शहर से हुआ था। बताया जा रहा है कि नाबालिग का नाम भी बदल दिया गया है। इस घटना को लेकर लड़की के घर वालों ने जमकर विरोध प्रदर्शन भी किया है। 

क्या है पूरा मामला

द डॉन के हवाले से न्यूज 18 ने बताया कि लड़की का पहले अपहरण कर उसका नाम बदला गया और फिर धर्म बदलकर उसकी शादी कराई गई है। लड़की का नाम बदलकर करीना रखा गया है। इस पूरे मामले में पुलिस का भी बयान सामने आया है जिसमें पुलिस ने अपहरण के आरोप को खारिज कर दिया है। पुलिस ने कहा कि करीना ने खलील रहमान नामक एक मुस्लिम लड़के से भाग कर शादी की है। मामले में पुलिस का यह भी कहना है कि यह शादी कराची की एक कोर्ट में हुई है। 

घर वालों ने पुलिस के बयान पर उठाया सवाल

खबर के अनुसार, पुलिस के इस बयान पर नाबालिग के घर वालों ने सवाल उठाया है और पुलिस के बयानों को गलत बताया है। घर वालों के मुताबिक, उनकी लड़की का अपहरण हुआ है और उसकी जबरन शादी की गई है। पुलिस द्वारा दिए गए बयानों के खिलाफ लड़की के घर वालों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया जिससे दबाव में आकर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर खलील रहमान के पिता असगर को गिरफ्तार किया है। 

नाबालिग के घर वालों ने नवाब शहर में पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के घर के बाहर प्रदर्शन कर अपनी बेटी की वापसी की गुहार लगाई है। आपको बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जहां पाकिस्तान में किसी अल्पसंख्यक लड़की का अपहरण, जबरन धर्मांतरण और विवाह होने की बात सामने आई है। इससे पहले भी ऐसे ही कई और मामले आ चुके है।  

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीपाकिस्तानPoliceKarachi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?