लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 16 साल की लड़की का रेप कर अस्पताल के बाहर फेंका, वारदात के 3 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 10, 2020 08:30 IST

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस इलाके में 16 साल की लड़की से रेप और हमले की घटना बाहरी दिल्ली में 12 वर्षीय बच्ची के साथ हुए हैवानियत के कुछ ही दिन के अंदर आई है। 12 साल की बच्ची की हालत नाजुक है और वह दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती है।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता ने अपने बयान में कहा है कि वह आरोपी को एक महीने से जानती थी। पीड़िता के निजी अंगों में जख्म हैं लेकिन उसकी हालत स्थिर है। पीड़िता के पेट के निचले हिस्से में छह-सात टांके आए हैं।

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में महिलाओं के प्रति हो रहे अपराध की आये दिन खबरें आ रही हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस में 16 साल की लड़की के साथ हुए रेप और हमले के मामले में पुलिस ने तीन दिनों के तलाश के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में एक शख्स ने कथित तौर पर 16 साल की लड़की के साथ रेप किया और उसे घायल अवस्था में अस्पताल के बाहर फेंककर फरार हो गया था। घटना बुधवार (5 अगस्त) की है। 

बाहरी दिल्ली में 12 साल की लड़की के साथ यौन शोषण और हमला करके घायल करने का मामला सामने आने के कुछ ही दिन के अंदर नाबालिग से यौन शोषण का यह दूसरा मामला सामने आया है। 

पुलिस ने कहा- आरोपी पीड़िता को पहले से जानता था 

पुलिस ने रविवार (9 अगस्त) को यह जानकारी दी कि उसी इलाके में रहने वाले आरोपी को वारदात के तीन दिन बाद शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा आरोपी पीड़िता को पहले से जानता था।

पुलिस के मुताबिक, बुधवार (5 अगस्त) को आरोपी ने लड़की को मिलने के लिए बुलाया लेकिन लड़की ने इस बात से इंकार कर दिया। आरोपी उसके बाद दोपहर के 2 बजे लड़की के घर गया और जबरन उसे अपने घर ले आया, जहां उसने लड़की का रेप किया और पीड़िता को एक अस्पताल के बाहर फेंककर फरार हो गया।

लड़की के प्राइवेट में पार्ट में जख्म, पेट के निचले हिस्से में लगे छह से सात टांके

पुलिस ने कहा- हमें अस्पताल से सूचना मिली। लड़की के निजी अंगों में जख्म हैं लेकिन उसकी हालत स्थिर है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने कहा कि पीड़िता के पेट के निचले हिस्से में छह-सात टांके आए हैं और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।  पुलिस ने कहा कि 24 साल का आरोपी पेशे से एक ड्राइवर है। आरोपी उसी मोहल्ले में रहता है जहां लड़की अपने माता-पिता के साथ रहती है। उसने सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए लड़की से दोस्ती की थी। लड़की ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि वह पिछले एक महीने से उसे (आरोपी) जानती थी। 

टॅग्स :रेपदिल्ली क्राइमदिल्ली समाचारदिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी