लाइव न्यूज़ :

रेवाड़ी में ट्रक से अवैध शराब के 1180 डिब्बे बरामद, दो गिरफ्तार, गाजियाबाद में सात किलो गांजे के साथ छह अरेस्ट

By भाषा | Updated: August 7, 2020 19:35 IST

शराब की तस्करी के बारे में जानकारी मिलने के बाद, पुलिस तुरंत कार्रवाई में जुट गई और रेवाड़ी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 71 पर बीकानेर मोड़ के पास ‘नाका’ लगा दिया।

Open in App
ठळक मुद्देगुप्त जानकारी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक नाके पर ट्रक को रोककर माल बरामद किया और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।कुछ देर बाद टीम ने एक ट्रक को जांच के लिए रुकने का इशारा किया। जांच के दौरान वाहन से शराब बरामद की गई।प्रवक्ता ने कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और इस मामले जांच की जा रही है।

चंडीगढ़/गाजियाबादः अवैध शराब की तस्करी को रोकने के अपने अभियान को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने रेवाड़ी जिले से एक ट्रक में लाये जा रहे अवैध देशी शराब के 1,180 डिब्बों को बरामद किया है।

राज्य पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि गुप्त जानकारी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक नाके पर ट्रक को रोककर माल बरामद किया और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा, ‘‘शराब की तस्करी के बारे में जानकारी मिलने के बाद, पुलिस तुरंत कार्रवाई में जुट गई और रेवाड़ी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 71 पर बीकानेर मोड़ के पास ‘नाका’ लगा दिया।

कुछ देर बाद टीम ने एक ट्रक को जांच के लिए रुकने का इशारा किया। जांच के दौरान वाहन से शराब बरामद की गई।” आरोपियों की पहचान बडबर बुहाना निवासी अनिल और सोलाही निवासी सुरेश के रूप में हुई है। प्रवक्ता ने कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और इस मामले जांच की जा रही है।

गाजियाबाद में सात किलो गांजे के साथ छह गिरफ्तार

गाजियाबाद में कौशाम्बी और विजय नगर पुलिस ने मादक पदार्थों के छह तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से सात किलो गांजा बरामद किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के शहरों में प्रतिबंधित गांजे की आपूर्ति करते थे और उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। एसएसपी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान यश, आदित्य, मयंक, निचिकेता, आसिफ और साजिद के रूप में हुई है। उनके पास से एक कार और एक स्कूटर भी जब्त किया गया है।

गाजियाबाद पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 171 अपराधियों को गिरफ्तार किया

गाजियाबाद पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि एक विशेष अभियान चलाकर 171 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें से 100 ऐसे हैं जो फरार चल रहे थे या उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी हुआ था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात तक ‘ऑपरेशन प्रहार’के तहत इन्हें गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि उनमें से एक 10 कुख्यात गुंडों में शामिल है। उन्होंने बताया कि उनमें से 71 को सीआरपीसी की धारा 151 के तहत जेल भेज दिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशहरियाणाचंडीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा