लाइव न्यूज़ :

जाइडस कैडिला ने कोविड-19 इलाज के लिए एंटीबॉडी मिश्रण के मानव क्लीनिकल परीक्षण की मंजूरी मांगी

By भाषा | Updated: May 27, 2021 18:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मई दवा कंपनी जाइडस कैडिला ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) से कोविड-19 के इलाज के लिए मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कॉकटेल यानी मिश्रण को लेकर मानव क्लीनिकल परीक्षण की मंजूरी मांगी है।

कैडिला हेल्थकेयर ने एक नियामकीय सूचना में कहा, "जाइडस इस समय डीसीजीआई से 1/3 मानव क्लीनिकल परीक्षण की मंजूरी मांग रही है। जेडआरसी-3308 दो सार्स-सीओवी-2- न्यूट्रलाइजिंग मोनोक्लोनल एंटीबॉडीज (एमएबी) का कॉकटेल यानी मिश्रण है और यह कोविड-19 से मामूली रूप से पीड़ित लोगों के लिए सबसे प्रमुख इलाजों में से एक के तौर पर उभर सकता है।"

कैडिला हेल्थकेयर समूह की सूचीबद्ध इकाई है।

जेडआरसी-3308 को पशु विषविज्ञान अध्ययन में सुरक्षित और सहनीय पाया गया है।

जाइडस ने कहा कि वह अकेली भारतीय कंपनी है जिसने कोविड-19 के इलाज के लिए एमएबी आधारित कॉकटेक का विकास किया है।

कैडिला हेल्थकेयर लिमिडेट के प्रबंध निदेशक डॉ. शर्विल पटेल ने कहा, "इस समय कोविड से लड़ने के लिए ज्यादा सुरक्षित एवं कारगर इलाज तलाशना बेहद जरूरी है। बीमारी के बढ़ने के अलग अलग चरणों पर और उन विकल्पों पर ध्यान देना जरूरी है जो मरीजों की पीड़ा तथा मुश्किलें कम कर सकते हैं।"

उन्होंने कहा, "हमें लगता है कि जेडआरसी-3308 में इन चिंताओं से निपटने और एक सुरक्षित इलाज प्रदान करने की क्षमता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, आईपीएल में MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 April 2026: आज किसके लिए शानदार दिन, किसका पड़ेगा मुसीबतों से पाला? पढ़ें राशिफलऔर जानें अपना भविष्य

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस