लाइव न्यूज़ :

जोमैटो के सह संस्थापक गौरव गुप्ता ने इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: September 14, 2021 18:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 सितंबर ऑनलाइन फूड डिलीवरी सेवा प्रदाता जोमैटो के सह संस्थापक गौरव गुप्ता ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है।

गुप्ता ने जोमैटो के कर्मचारियों को भेजे गए एक ईमेल में कहा कि वह कंपनी में छह साल बिताने के बाद एक नया अध्याय शुरू करेंगे। गुप्ता कंपनी में आपूर्ति से जुड़े कामकाज का नेतृत्व कर रहे थे।

उन्होंने कहा, "मैं अपने जीवन में एक नया सफर शुरू कर रहा हूं। अपने जीवन के इस महत्वपूर्ण अध्याय यानी जोमैटो में बिताए पिछले छह वर्षों से बहुत कुछ सीखते हुए एक नया अध्याय शुरू करूंगा। हमारे पास जोमैटो को आगे ले जाने के लिए एक शानदार टीम है और यह मेरे लिए अपने सफर में एक अलग रास्ते पर बढ़ने का समय है।"

सह-संस्थापक ने कहा कि वह इससे बेहतर किसी और चीज की ख्वाहिश नहीं कर सकते थे और सभी अनुभवों के लिए बहुत आभारी हैं तथा अपने आस-पास के सभी लोगों के भी आभारी हैं कि उन्होंने एक बेहतर इंसान बनने में उनकी मदद की।

गुप्ता ने कंपनी के संस्थापक और सीईओ दीपिंदर गोयल को भी धन्यवाद दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?