लाइव न्यूज़ :

Share Trading Apps Down: जेरोधा, ग्रो समेत कई ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म हुए ठप! सोशल मीडिया पर निवेशकों का फूटा गुस्सा

By आकाश चौरसिया | Updated: June 3, 2024 11:44 IST

Zerodha, Groww Down: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर निवेशकों ने अपनी-अपनी बात रखते हुए बताया कि सीडीएसएल के बाद फेमस ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म जिरोधा, ग्रो और अपस्टॉक्स भी एकाएक डाउन हो गए। 

Open in App
ठळक मुद्देजेरोधा समेत कई बड़े ट्रेडिंग ऐप बाजार खुलने के कुछ मिनट बाद हुए डाउनअब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग दे रहे हैं अपनी-अपनी प्रतिक्रियायहां पढ़ें आखिर क्यों हुआ ऐसा, निवेशकों को उठाना पड़ रहा है नुकसान

Zerodha, Groww Down: भारतीय शेयर बाजार में सबसे बड़े ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म यानी कि जिरोधा एक बार फिर सोमवार सुबह को डाउन हो गया और काम नहीं कर रहा। हालांकि, इस बीच एक अच्छी खबर ये रही कि आज मार्केट खुलते ही नए मुकाम को छुने में सफल रहा। माना जा रहा है कि एग्जिट पोल में भाजपा को मिली बढ़त के बाद निवेशकों में मार्केट को लेकर उत्सुकता बढ़ी, जिसके कारण बढ़त देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर निवेशकों ने अपनी-अपनी बात रखते हुए बताया कि सीडीएसएल के बाद फेमस ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म जिरोधा, ग्रो और अपस्टॉक्स भी एकाएक डाउन हो गए। 

सीडीएसएल वेबसाइट बंद है। आज खुलते ही मार्केट में बड़े ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म का डाउन होने की बड़ी वजह बताई जा रही है कि अच्छी मात्रा में निवेशक बाजार में उतरे हैं। इसका बोझ प्लेटफॉर्म झेलने में अस्मर्थ दिख रहा।

1 जून को लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर एग्जिट पोल जारी किया गया था, जिसके कारण ये माना गया था कि आज भारत में ट्रेडिंग अच्छी रही। इस कारण आज के मार्केट में सेंसेक्स और निफ्टी 3 फीसदी खुलते ही आगे बढ़ें। आज का यह नजारा सोमवार सुबह शेयर बाजार में दिखा। 

सामने आए एग्जिट पोल के नतीजों के बाद सोमवार को भारतीय बाजार हरे निशान में खुले, सेंसेक्स 2568.19 अंकों की बढ़त के साथ 76,529.50 पर और निफ्टी 578.70 अंकों की बढ़त के साथ 23,109.40 पर था। सुबह के सत्र में निफ्टी बैंक भी 1,398.10 अंक ऊपर 50,382.05 पर कारोबार कर रहा था।

टॅग्स :Zerodhashare bazarshare market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारएसबीआई की हैसियत 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये?, 4 कंपनी को 100000 करोड़ रुपये से अधिक घाटा

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारShare Market Holiday: 1 मई को शेयर बाजार में होगी ट्रेडिंग या छुट्टी? निवेश से पहले पढ़ लें ये जरूरी अपडेट

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी