लाइव न्यूज़ :

जेरोधा फाउंडर नितिन कामथ ने भारतीय निवेशकों को किया अलर्ट, अब चीन के फिशिंग स्कैम से रहें सतर्क

By आकाश चौरसिया | Updated: February 15, 2024 17:36 IST

कामथ ने इस बात एक्स पर टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि चीन के द्वारा लोन ऐप स्कैम के बाद, अब चीन के कलाकारों द्वारा और दूसरे एशियाई देशों के जरिए लगातार ऐसे वेबसाइट बना रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनितिन कामथ निवेशकों को चेतायाजेरोधा फाउंडर ने बताया कि चीन फिशिंग ऐप स्कैम के जरिए निवेशकों को आकर्षित कर रहाभारतीय शेयर मार्केट के निवेशक इस कारण चीन के जाल में फंस सकते हैं

नई दिल्ली: जेरोधा फाउंडर नितिन कामथ ने निवेशकों को नए स्कैम के बारे में सतर्क किया, उन्होंने बताया कि चीन से कुछ लोग भारतीय निवेशकों को भ्रम में डालने के लिए ब्रोकरेज वेबसाइट की नकल कर धोखा देने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। 

कामथ ने इस बात एक्स पर टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि चीन के द्वारा लोन ऐप स्कैम के बाद, अब चीन के कलाकारों द्वारा और दूसरे एशियाई देशों के जरिए लगातार ऐसे वेबसाइट बना रहे हैं। इसे निवेशकों को लोकलुभावन शेयरों के बारें में जानकारी दी जा रही है और मार्केट के बारे गलत अपडेट उन वेबसाइट्स के द्वारा दे रहे हैं। जालसाज सैकड़ों वेबसाइट और ट्रेडिंग ऐप बना रहे हैं जो भारतीय ब्रोकरों की वेबसाइटों के समान दिखते हैं। 

उन्होंने इसके आगे बताया कि न चाहते हुए भी ऐप डाउनलोड करने के लिंक देते हैं और इसके आगे डाउनलोड करने में फेक ऐप मिलते हैं। लक्ष्य यह है कि लोग इन ऐप से परिचित होने का फायदा उठाकर निवेशक पैसे ट्रांसफर कर दें"। उन्होंने आगे कहा, "यह नवीनतम उन सैकड़ों अंतरराष्ट्रीय घोटालों में से एक है जो पिछले कुछ वर्षों में सामने आए हैं"। इस क्रम में भारत की ओर से 100 से अधिक चीन से जुड़ी स्कैम करने वाली निवेशक वेबसाइट को बैन किया जा चुका है। 

ये वेबसाइटें कई बैंक खातों से जटिल रूप से जुड़ी हुई पाई गईं, जांच एजेंसियों को भ्रमित करने के लिए खातों के बीच धनराशि स्थानांतरित की गई। मामले को और अधिक अस्पष्ट करने के लिए पैसे को क्रिप्टोकरेंसी में बदल दिया गया।

नितिन कामथ ने कुछ प्रमुख बिंदुओं को उजागर किया

-उन्होंने कहा कि किसी भी व्हाट्सअप, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और डेटिंग ऐप्स द्वारा भेजे गए किसी भी संदेश का जवाब न दें।

-अगर आपको कोई कह रहा है कि आप इस ऐप को डाउनलोड कर लें, तो मतलब समझिए कि ये खतरे की घंटी है। 

-इसके साथ ही जेरोधा फाउंडर ने कहा कि वो आपकी आशाओं, डर, सपने और इच्छाओं से खेल सकते हैं, इसलिए किसी भी संदेश का जवाब सोच समझकर दें।

-उन्होंने कहा दुखी मत हो, अधिकतर लोग इस तरह के स्कैम में फंस चुके हैं क्योंकि उन्हें जल्दी रहती है।

-इसके आगे नितिन कामथ कहते हैं कि अगर आपको किसी भी तरह संदेह लगे, तो आप पास के पुलिस थाने में जाए या फिर वकील से बात करें।

टॅग्स :शेयर बाजारshare marketStock market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारएसबीआई की हैसियत 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये?, 4 कंपनी को 100000 करोड़ रुपये से अधिक घाटा

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारShare Market Holiday: 1 मई को शेयर बाजार में होगी ट्रेडिंग या छुट्टी? निवेश से पहले पढ़ लें ये जरूरी अपडेट

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी