लाइव न्यूज़ :

Yes Bank News: राणा कपूर बचने के लिए भागे थे लंदन, फिर RBI के इस चाल में फंसकर लौटे देश, जानें पूरा मामला

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 10, 2020 09:19 IST

जब राणा कपूर को उसकी बैलेंस शीट में गड़बड़ी दिखने लगी, तो उन्होंने उसे बचाने के लिए निवेश लाने का प्रयास किया. जब ये प्रयास सफल नहीं हुए और उन्हें नियामक ने बैंक की जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया, तो उन्होंने ब्रिटेन में पनाह ली.

Open in App
ठळक मुद्देराणा कपूर से सूत्रों के जरिये बात में रिजर्व बैंक ने उन्हें बैंक को फिर से पटरी पर लाने के लिए लौटने के लिए कहा.राणा कपूर इस चाल में फंस गए और लौटने के बाद वे मुंबई के वरली में 'समुद्र महल' स्थित आवास में रह रहे थे.

मुंबईयस बैंक के संस्थापक राणा कपूर खुद को बैंक के सीईओ के पद से हटाने के बाद लंदन चले गए थे और वहीं शरण लेने की फिराक में थे. लेकिन, लालच ने उन्हें फंसा दिया. दरअसल, राणा ने 2004 में यह बैंक स्थापित किया और उसे ऊंचाइयों तक पहुंचाया. लेकिन, जब उसकी बैलेंस शीट में गड़बड़ी दिखने लगी, तो उन्होंने उसे बचाने के लिए निवेश लाने का प्रयास किया.

जब ये प्रयास सफल नहीं हुए और उन्हें नियामक ने बैंक की जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया, तो उन्होंने ब्रिटेन में पनाह ली. इस बीच, बैंक में सालभर में कई बार निवेश के करार हुए और टूटे. रिजर्व बैंक को इसकी पड़ताल में पता चला कि इसके पीछे राणा का ही हाथ है. इसके बाद राणा से सूत्रों के जरिये बात में रिजर्व बैंक ने उन्हें बैंक को फिर से पटरी पर लाने के लिए लौटने के लिए कहा.

राणा इस चाल में फंस गए. लौटने के बाद वे मुंबई के वरली में 'समुद्र महल' स्थित आवास में रह रहे थे. इस बीच, सरकारी खुफिया एजेंसियों ने उनकी निगरानी की, ताकि वे फरार न हो सकें. हालांकि, इस बीच सरकार या रिजर्व बैंक ने उनके बैंक में लौटने के संकेत नहीं दिए.

राणा पर कार्रवाई पर सरकार की सहमति से तीन दिन पहले एसबीआई ने यस बैंक में निवेश का ऐलान किया और उसी दिन रिजर्व बैंक ने बैंक पर प्रशासक को नियुक्त कर पाबंदियां लगा दीं. इसी के साथ ईडी ने उनके ठिकानों पर छापे मारे. छापे के दौरान ही पता चला कि राणा फिर से लंदन जानेवाले हैं. लिहाजा, उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया.

टॅग्स :लोकमत समाचारयस बैंकराणा कपूरभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)प्रवर्तन निदेशालयमुंबईब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!