लाइव न्यूज़ :

Yes Bank: यस बैंक को बड़ा झटका, शुद्ध मुनाफा 45 प्रतिशत घटकर 206 करोड़ रुपये, जानें आंकड़े

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 22, 2023 20:10 IST

Yes Bank: निजी क्षेत्र के यस बैंक ने शनिवार को बताया कि बीते वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 45 प्रतिशत घटकर 206.21 करोड़ रुपये रह गया।

Open in App
ठळक मुद्देएक साल पहले की अवधि में 371.88 करोड़ रुपये थी।ऋणदाताओं का ब्याज 26 प्रतिशत बढ़कर 6,218.45 करोड़ रुपये हो गया।निवेश पर आय 770.89 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 1,041.90 करोड़ रुपये हो गई।

Yes Bank: निजी क्षेत्र के यस बैंक को बड़ा झटका लगा है। बढ़ते प्रावधान के कारण शनिवार को 31 मार्च, 2023 को समाप्त तिमाही में 45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 206.21 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की, जो कि एक साल पहले की अवधि में 371.88 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन तिमाही में ऋणदाताओं का ब्याज 26 प्रतिशत बढ़कर 6,218.45 करोड़ रुपये हो गया, जो कि एक साल पहले की अवधि में 4946.74 करोड़ रुपये था। पिछले वर्ष की इसी तिमाही में निवेश पर आय 770.89 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 1,041.90 करोड़ रुपये हो गई।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान, सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 27,975.98 करोड़ रुपये के मुकाबले 4394.57 करोड़ रुपये थी। शुद्ध एनपीए 1,658.09 करोड़ रुपये था, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 8,204.53 करोड़ रुपये था। प्रोविजनिंग का मतलब उस राशि से है, जो बैंक अपने लाभ या आय से किसी विशेष तिमाही में गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों के लिए अलग रखते हैं, जैसे कि संपत्ति जो भविष्य में नुकसान में बदल सकती है।

बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान उसका शुद्ध लाभ 32.7 प्रतिशत घटकर 717 करोड़ रुपये रहा। यस बैंक ने कहा कि कर्ज के लिए प्रावधान बढ़ाने के चलते मार्च तिमाही और पूरे वित्त वर्ष के दौरान उसके मुनाफे पर असर पड़ा।

समीक्षाधीन तिमाही में यस बैंक की शुद्ध ब्याज आय 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2,105 करोड़ रुपये हो गई। इस तरह गैर-ब्याज आय 22.8 प्रतिशत बढ़कर 1,082 करोड़ रुपये रही। बैंक ने कहा कि यह लगातार दूसरा साल है, जब वह मुनाफा दर्ज करने में सफल रहा है। 

टॅग्स :यस बैंकशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारईरान युद्ध के बाद बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 14 लाख करोड़ रुपये

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

कारोबारFuel Price Freeze: पेट्रोल पर नुकसान बढ़कर 18 और डीजल पर 35 रुपये प्रति लीटर?, अप्रैल 2022 से खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर