लाइव न्यूज़ :

YES Bank: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED कर रही है रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी से पूछताछ

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 19, 2020 10:00 IST

अनिल अंबानी की कंपनियों द्वारा यस बैंक से लिये गये कर्ज में 12,800 करोड़ रुपये एनपीए हो गए हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने छह मार्च को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि अनिल अंबानी समूह, एस्सेल, आईएलएफएस, डीएचएफएल और वोडाफोन यस बैंक के बड़े कर्जदारों में शामिल हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देअनिल अंबानी मुंबई स्थित ईडी के कार्यालय पहुंचे हैं, जहां उनसे ईडी पूछताछ कर रही है।   यस बैंक से लिए गए कर्ज में से जो खाते गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) में तब्दील हो गए, उनमें अनिल अंबानी के समूह की कंपनियां बड़े कर्जधारकों में हैं।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यस बैंक के प्रवर्तक राणा कपूर एवं अन्य के खिलाफ जारी मनीलॉन्ड्रिंग जांच के संबंध में रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी को समन जारी किया था। इस संबंध में अनिल अंबानीमुंबई स्थित ईडी के कार्यालय पहुंचे हैं, जहां उनसे ईडी पूछताछ कर रही है।  

कहा गया है कि यस बैंक से लिए गए कर्ज में से जो खाते गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) में तब्दील हो गए, उनमें अनिल अंबानी के समूह की कंपनियां बड़े कर्जधारकों में हैं। इस कारण उन्हें ईडी के मुंबई कार्यालय में उपस्थित होने को कहा गया।  अनिल अंबानी की कंपनियों द्वारा यस बैंक से लिये गये कर्ज में 12,800 करोड़ रुपये एनपीए हो गए हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने छह मार्च को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि अनिल अंबानी समूह, एस्सेल, आईएलएफएस, डीएचएफएल और वोडाफोन यस बैंक के बड़े कर्जदारों में शामिल हैं। 

अधिकारियों ने कहा था कि उन सभी बड़ी कंपनियों के प्रवर्तकों को बुलाया जाएगा, जिनके द्वारा यस बैंक ये लिये गये कर्ज एनपीए हो गये हैं। उन्होंने कहा कि मनी लौंड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत अनिल अंबानी का बयान दर्ज किया जाएगा। राणा कपूर अभी ईडी की हिरासत में हैं। 

टॅग्स :यस बैंकअनिल अंबानीरिलायंसमुंबईप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी