लाइव न्यूज़ :

यास तूफान के कारण ऑक्सीजन आपूर्ति, इस्पात उत्पादन में कोई बाधा नहीं आई: सरकार

By भाषा | Updated: May 27, 2021 18:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मई सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि यास तूफान के चलते इस्पात विनिर्माण तथा ऑक्सीजन आपूर्ति में कोई बाधा नहीं आई।

इस्पात मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘इसकी पुष्टि हो गई है कि ओडिशा के अंगुल, कलिंगनगर तथा राऊरकेला स्थित किसी भी इस्पात संयंत्र में बिजली आपूर्ति में कोई बाधा नहीं हुई। टाटा के प्रतिनिधियों ने भी बताया कि टाटा स्टील संयंत्रों में तरल मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) के उत्पादन पर यास तूफान का कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

कलिंगनगर, जमशेदपुर तथा अंगुल में सभी संबद्ध ऑक्सीजन संयंत्रों से एलएमओ की रवानगी बिना किसी बाधा के आम दिनों की तरह जारी है।’’

यास तूफान ओडिशा के बालेश्वर तट पर बुधवार को पहुंचा।

बयान के मुताबिक तूफान के प्रकोप का आकलन करने के लिए 23 मई को उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के साथ इस्पात क्षेत्र की सभी प्रमुख कंपनियों की बैठक हुई थी और यह सुनिश्चित करने के सभी प्रयास किए गए थे कि बिजली की आपूर्ति ठप न हो।

बयान के मुताबिक यह योजना भी बनाई गई थी कि जो राज्य ओडिशा के कलिंगनगर तथा अंगुल संयत्रों पर निर्भर थे, वे अस्थायी रूप से दो से चार दिनों के लिए टाटा के जमशेदपुर संयंत्र से बिजली लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट