लाइव न्यूज़ :

2018 में भारत हासिल कर सकता है 7.5% की विकास दर, चीन रह जाएगा पीछे: विश्व बैंक

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 10, 2018 11:12 IST

विश्व बैंक ने कहा है कि भारत की 2017 में जीडीपी विकास दर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है। 

Open in App

विश्व बैंक ने कहा है कि साल 2018 में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) विकास दर 7.3 प्रतिशत रह सकती है। विश्व बैंक ने अगले दो सालों के लिए भारत की जीडीपी विकास दर 7.5 प्रतिशत रहने का भी अनुमान जताया है। विश्व बैंक ने कहा कि दूसरे विकासशील देशो की तुलना में भारत सरकार चहुंमुखी विकास के लिए आक्रामक कदम उठा रही है। विश्व बैंक ने कहा है कि नोटबंदी और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) द्वारा मिले शुरुआती झटकों के बावजूद भारत की साल 2017 में जीडीपी विकास दर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है। 

विश्व बैंक ने मंगलवार (नौ जनवरी) को अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में ग्लोबल इकोनॉमिक प्रॉसपेक्ट 2018 रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट में कहा गया है कि "इस बात की पूरी संभावना है कि दूसरे विकासशील देशों की तुलना में भारत की आर्थिक विकास दर अगले एक दशक तक काफी ज्यादा रहेगी।" 

विश्व बैंक के डेवलपमेंट प्रॉस्पेक्ट्स ग्रुप के निदेशक अयान कोसे ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, "हम तत्कालीन मानकों पर ध्यान नहीं दे रहे। हम बड़ी तस्वीर देख रहे हैं और इससे हमें पता चलता है कि भारत के विकास की संभावनाएं असीम हैं।" कोसे ने कहा कि चीन की तुलना में भारत के ज्यादा तेजी से विकास करने का अनुमान है क्योंकि चीन की विकास दर अब सुस्त पड़ती जा रही है। कोसे ने कहा कि पिछले तीन सालों में भारत की विकास दर काफी स्वस्थ रही है।

साल 2017 में चीन की जीडीपी विकास दर 6.8 प्रतिशत रही थी जो भारत से केवल 0.1 प्रतिशत ज्यादा थी। साल 2018 में चीन की जीडीपी विकास दर 6.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है। अगले दो सालों में चीन की जीडीपी विकास दर के गिरकर 6.3 और 6.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

टॅग्स :इंडियाबिज़नेसबिज़नेस न्यूज़ इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती