लाइव न्यूज़ :

जानें, 4 फरवरी क्यों है खास, फेसबुक की लॉन्चिंग से लेकर सत्या नडेला ने इस दिन रचा इतिहास

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 4, 2024 12:09 IST

दरअसल, 2004 में चार फरवरी को ही मार्क जुकरबर्ग ने हावर्ड यूनिवर्सिटी में अपने साथ पढ़ने वाले तीन दोस्तों के साथ मिलकर फेसबुक को लॉन्च करके दुनियाभर के लोगों को फ्रेंड्स और लाइक्स को गिनते रहने का एक नया फॉर्मेट दे दिया। 

Open in App
ठळक मुद्दे4 फरवरी 2004 को मार्क जुकरबर्ग ने ले तीन दोस्तों के साथ मिलकर फेसबुक किया लॉन्च4 फरवरी 1628 को शाहजहां को आगरा में मुगल बादशाह का ताज पहनाया गया4 फरवरी 1922 को भारतीय शास्त्रीय संगीत को भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी का जन्म हुआ

नई दिल्ली: पिछले 2 दशक में टेक्नोलॉजी ने जिस रफ्तार से तरक्की की है, उसने लोगों की जीवनशैली को एकदम बदल दिया। फोन, कंप्यूटर और इंटरनेट जैसी व्यस्त दुनिया को आपके टेबल से होते हुए आपके हाथ तक पहुंचा दिया। सोशल मीडिया के जरिए लोगों की सोशल लाइफ में आए इस बदलाव में 4 फरवरी का एक खास महत्व है। दरअसल, 2004 में चार फरवरी को ही मार्क जुकरबर्ग ने हावर्ड यूनिवर्सिटी में अपने साथ पढ़ने वाले तीन दोस्तों के साथ मिलकर फेसबुक को लॉन्च करके दुनियाभर के लोगों को फ्रेंड्स और लाइक्स को गिनते रहने का एक नया फॉर्मेट दे दिया। 

अब, हालत यह है कि दुनिया के अरबों लोग अपनी हर गतिविधि को शेयर करते हैं और यही उनकी दुनिया बन गई है। जुकरबर्ग ने फेसबुक के जरिए अपनी तकदीर बदल दी और पूरी दुनिया की तस्वीर। मौसम के बाद शायद यह पहली चीज है, जो दुनिया के इतने लोगों को एक साथ प्रभावित करने का माद्दा रखती है। हालांकि, इसके बाद सोशल मीडिया पर इस तरह की बहुत सी साइट आती रहीं, लेकिन फेसबुक ने अपनी जगह मजबूती से बनाए रखी।

देश दुनिया के इतिहास में 4 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा है, जिसमें 4 फरवरी 1628 को शाहजहां को आगरा में मुगल बादशाह का ताज पहनाया गया। दूसरी ओर 4 फरवरी 1922 को भारतीय शास्त्रीय संगीत के जानेमाने चेहरा और भारत रत्न सम्मानित पंडित भीमसेन जोशी का जन्म हुआ। 4 फरवरी, 1938 को कत्थक नृत्य देश के महान साधक बिरजू महाराज का जन्म हुआ। 4 फरवरी, 1948 को ही सीलोन (अब श्रीलंका) को ब्रिटेन से आजादी मिली। 4 फरवरी, 1973 को भारत सबसे बड़े मर्चेंट पोत जवाहर लाल नेहरू का उद्घाटन हुआ। 

इसमें 88,000 डीडब्ल्यूटी का सुपर टैंकर था। 4 फरवरी, 1974 को महान भौतिकशास्त्री सुरेन्द्र नाथ बोस का निधन भी हुआ। 4 फरवरी, 1976 को ग्वाटेमाला में भीषण भूकंप से 23,000 लोगों की मौत हो गई और 75,000 से ज्यादा जख्मी हुए। वहीं, 4 फरवरी, 1976 को संयुक्त राष्ट्र के शैक्षणिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन ने कहा कि वह निरक्षरता को दूर करने के अपने प्रयासों में असफल रहा है। 

इस संबंध में संगठन का 10 वर्ष का कार्यक्रम भारत सहित 11 देशों पर केंद्रित था। 1990 में केरल का एर्नाकुलम जिला देश का पहा साक्षर जिला घोषित हुआ। यहां साक्षरता की दर शत प्रतिशत दर्ज की गई। 4 फरवरी 1994 को अमेरिका ने वियतनाम के खिलाफ लगाए गए व्यापारिक प्रतिबंध समाप्त किए। 1997 में इस दिन इजराइल की सेना के दो हेलीकॉप्टर उत्तरी इजराइल में टकराए। देश के इतिहास के इस भीषणतम हवाई हादसे में सेना से जुड़े 73 लोगों की मौत हुई। 

4 फरवरी, 1998 को ही अफगानिस्तान के पूर्वोत्तर इलाके में भूकंप से 4 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई। 4 फरवरी, 2001 को तिब्बत की निर्वासित सरकार ने ऐलान किया कि भारत ने करमापा लामा को शरणार्थी का दर्जा दे दिया है। वह जनवरी 2000 में किशोरावस्था में भारत चले आए थे। 4 फरवरी, 2003 को यूगोस्लाविया ने आधिकारिक तौर पर अपना नाम बदलकर सर्बिया और मोंटेनेग्रो किया।

यह बाद में दुनिया का सबसे बड़ा सोशल नेटवर्क बना। 2006 को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने ईरान के परमाणु हथियार बनाये जाने के मामले को सुरक्षा परिषद में भेजा। 4 फरवरी, 2014 को भारतीय मूल के सत्या नडेला को माइक्रोसॉफ़्ट का नया सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) नियुक्त किया गया। 2022 को चीन में शीतकालीन ओलंपिक का आगाज।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम