लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 2021 में कब, कहां पहुंचा

By भाषा | Updated: August 31, 2021 18:07 IST

Open in App

वर्ष 2021 में सेंसेक्स ने पहली बार कई नए पड़ाव हासिल किए। इस साल सेंसेक्स से जुड़े प्रमुख घटनाक्रम इस प्रकार हैं। 21 जनवरी 2021- इस दिन सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान पहली बार 50,000 अंक का आंकड़ा पार किया। 3 फरवरी 2021- सेंसेक्स पहली बार 50,000 अंक के पार बंद हुआ। 5 फरवरी 2021- कारोबार के दौरान सेंसेक्स पहली बार 51,000 अंक के पार पहुंचा। 8 फरवरी 2021- इस दिन सेंसेक्स पहली बार 51,000 अंक के पार बंद हुआ। 15 फरवरी 2021- इस दिन पहली बार सेंसेक्स 52,000 अंक के पार गया। 22 जून 2021- को दिन में कारोबार के दौरान सेंसेक्स 53,000 अंक पर पहुंचा। 7 जुलाई 2021-को सेंसेक्स पहली बार 53,000 अंक के पार बंद हुआ। 4 अगस्त 2021-इस दिन सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान पहली बार 54,000 अंक के पार गया। बाद में यह इस स्तर के पार बंद हुआ। 13 अगस्त 2021-सेंसेक्स पहली बार 55,000 अंक के पार जाने के बाद इस स्तर पर बंद हुआ। 18 अगस्त 2021-दिन में कारोबार के दौरान सेंसेक्स 56,000 अंक के पार गया। 27 अगस्त 2021-सेंसेक्स पहली बार 56,000 अंक के पार बंद हुआ। 31 अगस्त 2021-सेंसेक्स 57,000 अंक के पार जाने के बाद पहली बार इस स्तर के पार बंद हुआ। बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 2,50,02,084.01 करोड़ रुपये पर पहुंचा। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इस साल अब तक 9,801.06 अंक या 20.52 प्रतिशत चढ़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

क्रिकेटआईपीएल प्लेऑफ में आरसीबी, जीटी और एसआरएच?, 1 सीट और 5 दावेदार, कौन पलटेगा बाजी?

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?