लाइव न्यूज़ :

WB Budget 2025: 3.89 लाख करोड़ रुपये का बजट?, 10 लाख से अधिक कर्मचारियों-पेंशनभोगियों का कुल महंगाई भत्ता बढ़कर 18 प्रतिशत, जानें 10 मुख्य बातें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 12, 2025 21:34 IST

WB Budget 2025 LIVE: ग्रामीण संपर्क, नदी कटाव नियंत्रण और कृषि सहायता पहलों के लिए महत्वपूर्ण धन आवंटित किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले ममता बनर्जी सरकार का यह आखिरी पूर्ण बजट है। एक अप्रैल, 2025 से राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की वृद्धि करेगी।ग्रामीण सड़कों के सुधार के लिए 1,500 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।

WB Budget 2025 LIVE: पश्चिम बंगाल की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बुधवार को विधानसभा में 3.89 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया जिसमें सामाजिक कल्याण योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसमें राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में चार प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा भी की गई। राज्य सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में बुनियादी ढांचे और कृषि विकास परियोजनाओं की एक रूपरेखा भी पेश की जिसमें ग्रामीण संपर्क, नदी कटाव नियंत्रण और कृषि सहायता पहलों के लिए महत्वपूर्ण धन आवंटित किया गया है।

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले ममता बनर्जी सरकार का यह आखिरी पूर्ण बजट है। पिछले बजट में राज्य को 3.67 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था। भट्टाचार्य ने अपने बजट भाषण में कहा कि राज्य सरकार एक अप्रैल, 2025 से राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की वृद्धि करेगी।

इससे राज्य सरकार के 10 लाख से अधिक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का कुल महंगाई भत्ता बढ़कर 18 प्रतिशत हो जाएगा। बजट भाषण में भट्टाचार्य ने ग्रामीण विकास और पंचायतों के लिए 44,000 करोड़ रुपये के आवंटन की घोषणा की। इसके अलावा राज्य भर में ग्रामीण सड़कों के सुधार के लिए 1,500 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।

राज्य सरकार ने बुनियादी ढांचे पर अपना ध्यान केंद्रित करते हुए गंगासागर में गंगा नदी पर 4.75 किलोमीटर लंबे पुल के निर्माण के लिए 500 करोड़ रुपये मंजूर किए। इससे तीर्थयात्रियों को आसान पहुंच की सुविधा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा 'बांग्लार बारी' आवास परियोजना के तहत अगले वित्त वर्ष में 16 लाख नए घर बनाने की योजना बनाई गई है।

इस पहल के लिए बजट में 9,600 करोड़ रुपये का प्रस्ताव किया गया है। भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य 'पथश्री' परियोजना के तहत सड़कों और बुनियादी ढांचे का विकास जारी रखेगा। अगले वित्त वर्ष में इस परियोजना के लिए अतिरिक्त 1,500 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। पश्चिम बंगाल में कम-से-कम 10 प्रमुख नदियों के तटबंधों को मजबूत करने और नदी तल की सफाई करने की एक व्यापक परियोजना 'घाटल मास्टर प्लान' के लिए सरकार ने इस साल 500 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

परियोजना की कुल लागत 1,500 करोड़ रुपये है। इसके अलावा राज्य में नदी-केंद्रित क्षेत्रों के लिए 'नदी बंधन' नाम की एक नई परियोजना की घोषणा की गई है। नदी तट के कटाव को रोकने पर ध्यान केंद्रित करने वाली इस परियोजना के लिए 200 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। वित्त मंत्री ने 70,000 आशा कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन दिए जाने की भी घोषणा की।

हालांकि बजट में लक्ष्मी भंडार योजना के बारे में कोई घोषणा नहीं की गई। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बजट पेश होने के बाद कहा, "लक्ष्मी भंडार एक लोकप्रिय योजना है। कुल मिलाकर 2.21 करोड़ महिलाओं को इसका लाभ मिलता है। राज्य सरकार इस पर 50,000 करोड़ रुपये खर्च करती है।

दूसरे राज्य, खास तौर पर भाजपा-शासित राज्य इस योजना की नकल कर रहे हैं।" हालांकि बजट पर असंतोष जताते हुए भाजपा विधायकों ने वॉकआउट कर दिया। उन्होंने केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाले डीए में अंतर को उजागर करते हुए सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

टॅग्स :West Bengal Assemblyममता बनर्जीकोलकातापश्चिम बंगालWest Bengal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी