लाइव न्यूज़ :

watch: वंदे भारत एक्सप्रेस के स्लीपर कोच, किराया राजधानी एक्सप्रेस के बराबर, यहां देखें पहली तस्वीरें और वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 1, 2024 19:22 IST

Vande Bharat Sleeper Train: वंदे भारत चेयर कार के बाद हम वंदे भारत स्लीपर कार पर काम कर रहे थे। इसका निर्माण अब पूरा हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देVande Bharat Sleeper Train: तीन महीनों में ट्रेन का परिचालन शुरू होने की संभावना है। Vande Bharat Sleeper Train: ट्रेन को आज परीक्षण के लिए बीईएमएल प्रतिष्ठान से बाहर निकाला जाएगा।Vande Bharat Sleeper Train: वंदे भारत मेट्रो के लिए भी यही सिद्धांत अपनाया जाएगा।

Vande Bharat Sleeper Train: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को यहां बीईएमएल के कारखाने में वंदे भारत एक्सप्रेस के स्लीपर कोच के प्रोटोटाइप संस्करण का अनावरण किया। वैष्णव ने संवाददाताओं को बताया कि कोच के आगे के परीक्षण के लिए इसे पटरियों पर चलाए जाने से पूर्व 10 दिन तक उसका कड़ा परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले तीन महीनों में ट्रेन का परिचालन शुरू होने की संभावना है। वैष्णव ने कहा, ‘‘ वंदे भारत चेयर कार के बाद हम वंदे भारत स्लीपर कार पर काम कर रहे थे। इसका निर्माण अब पूरा हो गया है।

इन ट्रेन को आज परीक्षण के लिए बीईएमएल प्रतिष्ठान से बाहर निकाला जाएगा।’’ वंदे भारत स्लीपर कोच के प्रोटोटाइप का ठीक से परीक्षण होने के बाद उत्पादन श्रृंखला प्रारंभ होगी। उन्होंने कहा, ‘‘ हम डेढ़ साल बाद उत्पादन श्रृंखला प्रारंभ करेंगे। तब व्यावहारिक रूप से हर महीने दो से तीन ट्रेन का संचालन प्रारंभ होगा।’’

मंत्री ने कहा कि नयी ट्रेन का डिजाइन बनाना बहुत जटिल काम है। वंदे भारत स्लीपर कार में कई नई सुविधाएं शामिल की गई हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ हम वंदे भारत ट्रेन के डिजाइन में लगातार सुधार कर रहे हैं। हम अनुभव से सीख रहे हैं और इसमें सुधार कर रहे हैं। वंदे भारत मेट्रो के लिए भी यही सिद्धांत अपनाया जाएगा।’’

वैष्णव ने कहा कि रेलवे चार विन्यासों- वंदे भारत चेयर कार, वंदे भारत स्लीपर कार, वंदे भारत मेट्रो कार और अमृत भारत- पर काम कर रहा है, जो लोगों के यात्रा करने के तरीके को बदल देगा। उन्होंने बताया कि 16 कोच वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन रात भर की यात्रा के लिए है और यह 800 किलोमीटर से 1,200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

ट्रेन की अतिरिक्त विशेषताएं इसमे ऑक्सीजन का स्तर और वायरस से सुरक्षा हैं। ये सीख कोविड-19 महामारी से ली गई है। वैष्णव ने कहा, ‘‘ यह मध्यम वर्ग के लिए ट्रेन होगी और इसका किराया राजधानी एक्सप्रेस के बराबर होगा।’’ वंदे भारत में खराब गुणवत्ता वाले भोजन की शिकायतों पर मंत्री ने कहा कि भारतीय रेलवे प्रतिदिन 13 लाख भोजन पैकेट परोसता है और शिकायतें 0.01 से भी कम हैं।

उन्होंने कहा,‘‘लेकिन फिर भी हम शिकायतों को लेकर बहुत चिंतित हैं और हमने कैटरर्स के साथ-साथ आपूर्तिकर्ताओं के खिलाफ भी बहुत सख्त कार्रवाई की है।’’ मंत्री ने ‘भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड’ (बीईएमएल) परिसर में वंदे भारत विनिर्माण प्रतिष्ठान की आधारशिला भी रखी।

टॅग्स :Vande Bharat ExpressAshwini VaishnavVande Bharat
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पटरी पर गुटखा थूकने गया शख्स, पीछे से आग रही वंदे भारत; पल भर में गई जान

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारसर्वम एआई मई में पेश करेगी स्वदेशी 'स्मार्ट चश्मा', एचएमडी के साथ भी साझेदारी

कारोबार10,000 करोड़ रुपये के कोष के साथ ‘स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0’ को मंजूरी?, शहरी कायाकल्प के लिए 100000 करोड़ रुपये

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित