लाइव न्यूज़ :

आवारा कुत्तों के हमले से वाघ बकरी चाय प्रमुख पराग देसाई की हुई मृत्यु

By आकाश चौरसिया | Updated: October 23, 2023 14:51 IST

रिपोर्ट की मानें तो 15 अक्टूबर को पराग पर अवारा कुत्ते ने हमला कर दिया था। हमले से उन्हें चोटे आई थी, जिसकी खबर लगते ही परिजन ने उन्हें पास के शेल्बी अस्पताल में भर्ती कराया था।

Open in App
ठळक मुद्देपराग देसाई की 49 वर्ष में हो गई मृत्यु15 अक्टूबर को आवारा कुत्ते के हमले से बचने की कोशिश की लेकिन इसमें सफल तो नहीं हो पाए बल्कि उनकी चोटें आ गई थी

अहमदाबाद: वाघ बकरी चाय ग्रुप के मालिक पराग देसाई की आज मृत्यु हो गई है। बीते 15 अक्टूबर को आवारा कुत्ते के हमले से उन्हें कई चोटें आई थीं। जिसके बाद उन्हें पास के अस्पताल में ही भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान ही उन्हें ब्रेन हैमरेज भी हुआ और फिर लगातार चल रहे इलाज के बाद उनकी मृत्यु हो गई।   

अहमदाबाद मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, 15 अक्टूबर को पराग देसाई पर अवारा कुत्ते ने हमला कर दिया था। हमले से उन्हें चोटे आई थीं, जिसकी खबर लगते ही परिजन ने उन्हें पास के शेल्बी अस्पताल में भर्ती करवाया।

लेकिन, इसी दौरान वो ब्रेन हैमरेज का भी शिकार हो गए। सूत्रों ने बताया कि एक दिन की निगरानी के बाद उन्हें सर्जरी के लिए जाइडस अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। पिछले 7 से 8 दिनों के चल रहे उपचार के बाद ही उनकी आज मृत्यु हो गई है। 

पिछले 30 साल से उनकी यह कंपनी चल रही है, इसमें उन्होंने उद्यमिता के साथ कंपनी के बिक्री, मार्केटिंग और निर्यात विभागों का नेतृत्व भी किया। कंपनी का टर्नओवर 1,500 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

पराग के बेटे रासीष देसाई अभी वाघ बकरी चाय ग्रुप में एमडी के पद पर कार्य कर रहे हैं। वह अभी 49 साल के थे और उनके साथ पत्नी विदिशा और बेटी परिशा रहती थी। वाघ बकरी चाय का हेडकवॉर्टर गुजरात के अहमदाबाद शहर में स्थित है। बता दें कि कंपनी की शुरुआत साल 22 सितंबर 1980 से हुई थी।

टॅग्स :बिजनेसगुजरातअहमदाबादचाय
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स