लाइव न्यूज़ :

फॉक्सवैगन ने उतारी नई टिगुआन यूवी, कीमत 31.99 लाख रुपये से शुरू

By भाषा | Updated: December 7, 2021 15:39 IST

Open in App

मुंबई, सात दिसंबर फॉक्सवैगन पैसेंजर कार्स ने मंगलवार को अपनी पांच सीटों की टिगुआन यूवी का ‘फेसलिफ्ट’ संस्करण भारतीय बाजार में उतारा है। इसकी शुरुआती शोरूम कीमत 31.99 लाख रुपये रखी गई है।

कंपनी ने यहां आयोजित कार्यक्रम में मंगलवार से कार की बुकिंग शुरू करने की भी घोषणा की। कंपनी ने कहा कि इस मॉडल की डिलिवरी अगले साल जनवरी मध्य से होगी।

फॉक्सवैगन पैसेंजर कार्स इंडिया ने कहा, ‘‘इस कार को कंपनी की औरंगाबाद इकाई में स्थानीय रूप से असेंबल किया गया है। नयी टिगुआन विश्वस्तर पर प्रसिद्ध एमक्यूबी मंच पर आधारित है। इसे ‘एलिगेंस’ वैरिएंट में पेश किया जा रहा है जो ग्राहकों को उनके पैसे की पूरी कीमत प्रदान करेगी। फॉक्सवैगन पैसेंजर कार्स के ब्रांड निदेशक आशीष गुप्ता ने कहा, ‘‘फॉक्क्सवैगन टिगुआन दुनियाभर में हमारी सबसे अधिक बिकने वाली एसयूवी कार है। यह मॉडल स्टाइल, प्रदर्शन के साथ-साथ सुरक्षा का एक शानदार संयोजन उपलब्ध कराता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट