लाइव न्यूज़ :

वीजा ने लेन-देन को लेकर ‘कार्ड-ऑन-फाइल’ टोकन व्यवस्था सेवा शुरू की

By भाषा | Updated: October 7, 2021 19:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर डिजिटल भुगतान मंच वीजा ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने हाल में जारी आरबीआई दिशानिर्देशों के अनुसार भारत में अपनी ‘कार्ड-ऑन-फाइल’ टोकन व्यवस्था शुरू की है।

वीजा ने एक बयान में कहा कि कार्ड-ऑन-फाइल (सीओएफ) टोकन व्यवस्था से दो मुख्य फायदे होते हैं - ग्राहक और परिवेश की सुरक्षा तथा एक बेहतर निकासी अनुभव।

जस-पे के साथ साझेदारी में शुरू की गई सीओएफ टोकन व्यवस्था सेवा अब ग्रोफर्स, बिगबास्केट और मेकमायट्रिप जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए उपलब्ध है।

आरबीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार सीओएफ टोकन व्यवस्था के तहत वास्तविक कार्ड डाटा को एन्क्रिप्टेड डिजिटल संकेतों में बदलना अनिवार्य है। इससे लेनदेन सुविधाजनक और सुरक्षित होती है।

कंपनी के अनुसार नये दिशानिर्देश से ई-वाणिज्य भुगतान को लेकर ग्राहकों का भरोसा बढ़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत24 घंटे में जवाब दें?, पीएम मोदी को "आतंकवादी" कहे जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस

भारततमिलनाडु-पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः 1,072.13 करोड़ रुपये की नकदी, नशीले पदार्थ और प्रलोभन सामग्री और 4049176 लीटर शराब जब्त

क्रिकेटसिगरेट पीते कगिसो रबाडा की क्लिप वायरल?, फिर सवालों के घेरे में गुजरात टाइटन्स के तेज गेंदबाज, वीडियो

भारतकौन हैं ज्ञानेंद्र विश्वकर्मा?, अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय सचिव बने

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट