लाइव न्यूज़ :

UPI पेमेंट में RuPay Credit Card से पेमेंट करना बेहद आसान, मिलते हैं कई फायदे

By अंजली चौहान | Updated: November 28, 2023 13:01 IST

बैंकों द्वारा जारी किए गए RuPay क्रेडिट कार्ड, जिन्हें UPI सुविधा से जोड़ा जा सकता है, यात्रा, खरीदारी और ईंधन सहित सभी श्रेणियों में लाभ प्रदान करते हैं।

Open in App

नई दिल्ली: ऑनलाइन आसानी से पेमेंट के इस जमाने में यूपीआई इस्तेमाल करने वाले यूजर्स की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। इसमें नए-नए अपडेट के कारण लोगों को इसे इस्तेमाल करने में काफी सहूलियत भी हो रही है। यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई में अब यूजर्स रुपे क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके भी पेमेंट कर सकेंगे।

ऐसे में अगर आपके पास रुपे क्रेडिट कार्ड है तो आप किसी भी यूपीआई सपोर्टिंग ऐप में अपने क्रेडिट कार्ड को लिंक कर सीधा क्रेडिट कार्ड से यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं। 

रुपे क्रेडिट कार्ड से कैसे करें पेमेंट?

ऐसे कई प्लेटफॉर्म उपलब्ध हैं जिनका उपयोग करके आप आसानी से UPI पर क्रेडिट कार्ड का उपयोग PhonePe, Google Pay, Paytm, BHIM, BHIMPNB, CRED, CanaraA1, Gokiwi, PayZapp, Slice, Mobikwik जैसे ऐप्स के साथ कर सकते हैं।

कौन सा बैंक UPI पर क्रेडिट कार्ड सपोर्ट करता है?

यूपीआई पर क्रेडिट कार्ड का समर्थन करने वाले बैंकों में पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक, इंडियन बैंक, एचडीएफसी बैंक, केनरा बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और बीएफएसएल शामिल हैं।

जून 2022 में, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने व्यक्तियों को अपने क्रेडिट कार्ड को यूनाइटेड पेमेंट्स इंटरफेस से लिंक करने की अनुमति दी। हालाँकि, यह केवल चुनिंदा बैंकों के माध्यम से ही संभव है जिन्होंने अपने RuPay क्रेडिट कार्ड को UPI से लिंक करने की सुविधा सक्षम की है।

डेली रुपे क्रेडिट कार्ड से कितना कर सकते हैं पेमेंट

इसके लेनदेन की दैनिक सीमा 1 लाख रुपये है, व्यापारी श्रेणी कोड के लिए 2 लाख रुपये तक की अनुमति है। एनपीसीआई का कहना है कि हालांकि, यह आपके कार्ड पर उपलब्ध क्रेडिट सीमा तक ही सीमित होगा।

गौरतलब है कि यूपीआई का उपयोग करके क्रेडिट कार्ड से किया गया भुगतान अतिरिक्त शुल्क से मुक्त है। यूपीआई का उपयोग करके क्रेडिट कार्ड से भुगतान क्यूआर कोड को स्कैन करके भी किया जा सकता है।

बता दें कि जिन यूजर्स ने बैंकों द्वारा जारी किए गए RuPay क्रेडिट कार्ड, जिन्हें UPI सुविधाओं से जोड़ा है उन्हें यात्रा, खरीदारी और ईंधन सहित सभी श्रेणियों में लाभ मिलता है।

क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से जोड़ने से ग्राहकों को सुविधा मिलती है क्योंकि वे क्रेडिट कार्ड द्वारा दी जाने वाली अल्पकालिक क्रेडिट सुविधा का उपयोग करके दैनिक खर्च और बड़ी खरीदारी के लिए यूपीआई से जुड़े क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।

टॅग्स :UPIमनीऑनलाइनपेमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

कारोबारFuel Price Freeze: पेट्रोल पर नुकसान बढ़कर 18 और डीजल पर 35 रुपये प्रति लीटर?, अप्रैल 2022 से खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर