लाइव न्यूज़ :

वाहन कंपनीः पुरानी गाड़ी कबाड़ में बेचो और नई वाहन खरीदने पर 1.5-3 प्रतिशत तक छूट, नितिन गडकरी के साथ बैठक में वाहन विनिर्माताओं जताई सहमति

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 27, 2024 17:55 IST

Vehicle Company: सियाम के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, मारुति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी हिसाशी ताकेउची, टाटा मोटर्स के कार्यकारी निदेशक गिरीश वाघ, अशोक लेलैंड के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ शीनू अग्रवाल और टीवीएस मोटर कंपनी के सीईओ के एन राधाकृष्णन शामिल हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देकुशल वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।जमा प्रमाणपत्र (स्क्रैपेज सर्टिफिकेट) के बदले सीमित अवधि के लिए छूट देने पर सहमति जताई है।सड़कों पर सुरक्षित, स्वच्छ और अधिक दक्ष वाहनों का चलना सुनिश्चित होगा।

Vehicle Company: प्रमुख वाणिज्यिक और यात्री वाहन कंपनियां त्योहारों से पहले पुरानी गाड़ियों को कबाड़ में बदलने के बदले नये वाहन खरीदने पर 1.5 से तीन प्रतिशत तक छूट देंगी। एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को कहा गया कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ एक बैठक में वाहन विनिर्माताओं ने यह सहमति जताई। बयान में कहा गया है कि यह पहल देश में संसाधनों के अनुकूलतम उपयोग (सर्कुलर) वाली अर्थव्यवस्था को गति देने और स्वच्छ, सुरक्षित तथा अधिक कुशल वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

गडकरी ने मंगलवार को भारत मंडपम में वाहन कंपनियों के शीर्ष निकाय सियाम (सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स) के प्रतिनिधिमंडल के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की। बयान में कहा गया है, ‘‘बातचीत के दौरान, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री की सलाह पर सकारात्मक रूप से गौर करते हुए और वाहनों के आधुनिकीकरण तथा संसाधनों के अनुकूलतम उपयोग वाली अर्थव्यवस्था के महत्व को पहचानते हुए कई वाणिज्यिक वाहन और यात्री वाहन विनिर्माताओं ने जमा प्रमाणपत्र (स्क्रैपेज सर्टिफिकेट) के बदले सीमित अवधि के लिए छूट देने पर सहमति जताई है।’’

इसमें कहा गया है कि वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता दो साल और यात्री वाहन विनिर्माता एक साल के लिए छूट देने को तैयार हैं। बयान में कहा गया है कि यह छूट पुराने वाहनों को कबाड़ में तब्दील करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। इससे सड़कों पर सुरक्षित, स्वच्छ और अधिक दक्ष वाहनों का चलना सुनिश्चित होगा।

बयान में आगे कहा गया कि मर्सिडीज बेंज इंडिया ने 25,000 रुपये की सीधी छूट देने की पेशकश की है, जो सभी मौजूदा रियायतों के अतिरिक्त होगी। बयान के अनुसार, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हुंदै मोटर इंडिया, किआ मोटर्स, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर, होंडा कार्स, जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर, रेनो इंडिया, निसान इंडिया और स्कोडा फॉक्सवैगन इंडिया जैसे यात्री वाहन विनिर्माता वाहनों को कबाड़ में बदलने के बदले नयी गाड़ी लेने पर छूट देंगे।

पिछले छह महीनों में कार मालिक द्वारा स्क्रैप किए गए यात्री वाहन के बदले नई कार लेने पर शोरूम कीमत का 1.5 प्रतिशत या 20,000 रुपये (जो भी कम हो) की छूट दी जाएगी। टाटा मोटर्स, वोल्वो आयशर, अशोक लेलैंड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, फोर्स मोटर्स जैसे वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता 3.5 टन से अधिक के वाणिज्यिक कार्गो वाहन के लिए शोरूम कीमत के तीन प्रतिशत के बराबर छूट की पेशकश करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में वाहन उद्योग के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए। इनमें सियाम के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, मारुति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी हिसाशी ताकेउची, टाटा मोटर्स के कार्यकारी निदेशक गिरीश वाघ, अशोक लेलैंड के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ शीनू अग्रवाल और टीवीएस मोटर कंपनी के सीईओ के एन राधाकृष्णन शामिल हैं। 

टॅग्स :नितिन गडकरीटाटाMahindra & MahindraMaruti
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनितिन गडकरी मामलाः 100 करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, ₹35000 का जुर्माना, पुजारी और पाशा को 5 साल की सजा

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?