लाइव न्यूज़ :

वेदांतु ने 385 कर्मचारियों को किया बर्खास्त, इस साल 1100 से ज्यादा की हो चुकी है छंटनी

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 8, 2022 10:42 IST

वेदांतु ने इस साल 1,100 से ज्यादा कर्मचारियों को बर्खास्त किया है।

Open in App
ठळक मुद्देइस साल नौकरी में कटौती के चौथे दौर में एडटेक कंपनी वेदांतु ने और 385 कर्मचारियों की छंटनी की।भारतीय एडटेक लागत में कटौती और लाभदायक बनने के दबाव में हैं, जिसके कारण बायजू सहित कई ने इस साल कई कर्मचारियों को जाने दिया है।वेदांतु ने इस साल 1,100 से ज्यादा कर्मचारियों को बर्खास्त किया है।

नई दिल्ली: इस साल नौकरी में कटौती के चौथे दौर में एडटेक कंपनी वेदांतु ने और 385 कर्मचारियों की छंटनी की। एडटेक के कोफाउंडर्स और कुछ वरिष्ठ अधिकारियों ने भी 50 फीसदी वेतन कटौती की है। वेदांतु ने आखिरी बार जुलाई में अपने कुछ कर्मचारियों को पिंक स्लिप जारी की थी। भारतीय एडटेक लागत में कटौती और लाभदायक बनने के दबाव में हैं, जिसके कारण बायजू सहित कई ने इस साल कई कर्मचारियों को जाने दिया है।

हाल ही में नौकरी में कटौती से पहले वेदांतु ने जुलाई में अपनी बिक्री टीम से 100-पूर्णकालिक कर्मचारियों और मई में दो बैचों में 624 पूर्णकालिक और संविदा कर्मचारियों की छंटनी की थी। मामले की जानकारी रखने वाले शख्स ने इकोनॉमिक टाइम्स को बताया, "बिक्री, मानव संसाधन (एचआर), सीखने और सामग्री के कार्यों में कर्मचारी हाल की छंटनी से प्रभावित हुए हैं।"

वेदांतु ने इस साल 1,100 से ज्यादा कर्मचारियों को बर्खास्त किया है। नए दौर की छंटनी के बाद एडटेक में लगभग 3,300 कर्मचारी हैं। जहां वेदांतु ने 350 से अधिक कर्मचारियों को हटा दिया है तो वहीं बायजू ने अक्टूबर में एक युक्तिकरण अभ्यास की भी घोषणा की और एक भारतीय स्टार्टअप द्वारा सबसे बड़े छंटनी दौरों में से एक में 2,500 कर्मचारियों को हटा दिया।

परीक्षा की तैयारी करने वाली प्रमुख कंपनी अनएकेडमी ने भी पिछले महीने 350 कर्मचारियों को पिंक स्लिप जारी की थी, जो इस साल छंटनी का तीसरा दौर था। अनएकेडमी ने पहले लगभग 1,000 अनुबंधित और पूर्णकालिक कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया था। हालांकि, अनएकेडमी के सह-संस्थापक और सीईओ गौरव मुंजाल ने जुलाई में किसी और कर्मचारी की छंटनी नहीं करने का संकल्प लिया था।

मगर बाद में गौरव मुंजाल ने यू-टर्न के लिए माफी मांगते हुए कहा, "मैं ईमानदारी से सभी से माफी मांगना चाहता हूं क्योंकि हमने संगठन में कोई छंटनी नहीं करने की प्रतिबद्धता जताई है, लेकिन बाजार की चुनौतियों ने हमें अपने फैसलों का पुनर्मूल्यांकन करने के लिए मजबूर किया है। फंडिंग काफी धीमी हो गई है।"

टॅग्स :नौकरीभारतीय अर्थव्यवस्था
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित