लाइव न्यूज़ :

Vande Bharat 14 Minute Miracle: वंदेभारत ट्रेन की सफाई 14 मिनट में, जापान के ओसाका, टोक्यो स्टेशनों पर 'चमत्कारिक 7 मिनट' की अवधारणा पर आधारित, जानें क्या है, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 2, 2023 12:44 IST

Vande Bharat 14 Minute Miracle: भारतीय रेलवे एक अक्टूबर से ट्रेन की तेज गति से सफाई के लिए ‘ चमत्कारिक 14 मिनट’ की अवधारणा अपना रहा है

Open in App
ठळक मुद्देरिकॉर्ड 14 मिनट में अपनी अगली यात्रा के लिए तैयार किया जाएगा।औपचारिक शुरुआत रेल मंत्री अश्विनी वैष्वण ने दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन से की। 29 वंदे भारत ट्रेन से देशभर में स्थित उनसे संबंधित गंतव्य स्टेशनों से हुई।

Vande Bharat 14 Minute Miracle: जापानी बुलेट ट्रेनों के '7 मिनट के चमत्कार' से प्रेरित होकर, भारतीय रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए 14 मिनट की एक नई चमत्कारिक पहल शुरू की है। अब प्रीमियम सेमी-हाई स्पीड ट्रेन को कर्मचारियों द्वारा कुशल सफाई के साथ रिकॉर्ड 14 मिनट में अपनी अगली यात्रा के लिए तैयार किया जाएगा।

इसकी औपचारिक शुरुआत रेल मंत्री अश्विनी वैष्वण ने दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन से की। आखिर वंदे भारत ट्रेनों के लिए 14 मिनट का चमत्कार क्या है और कर्मचारी इतने कम समय में प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कैसे समन्वय करते हैं। इसकी शुरुआत 29 वंदे भारत ट्रेन से देशभर में स्थित उनसे संबंधित गंतव्य स्टेशनों से हुई।

src="https://tvid.in/1xs8vbv9kg/toi" mozallowfullscreen="true" webkitallowfullscreen="true" allowfullscreen="true" title="Times of India"

वैष्णव ने कहा कि समय पालन में सुधार की पहल के तहत वंदेभारत ट्रेन की सफाई 14 मिनट में की जाएगी। मंत्री ने कहा, ‘‘यह अनोखी अवधारणा है और जिसे पहली बार भारतीय रेलवे में अपनाया गया है।’’ यह पहल जापान के ओसाका, टोक्यो आदि जैसे विभिन्न स्टेशनों पर 'चमत्कारिक 7 मिनट' की अवधारणा पर आधारित है।

सभी बुलेट ट्रेन को सात मिनट के भीतर साफ करके दूसरी यात्रा के लिए तैयार किया जाता है। मंत्री ने कहा कि इस गतिविधि में पहले से लगे अग्रिम पंक्ति के कार्यबल की संख्या में वृद्धि किए बिना सफाई कर्मियों की दक्षता, कौशल और कामकाजी रवैये को बढ़ाकर यह सेवा संभव बनाई गई है।

दिल्ली कैंट के अलावा वाराणसी, गांधीनगर, मैसुरु और नागपुर शामिल हैं। मंत्री ने कहा, ‘‘इस अवधारणा की शुरुआत करने से पहले रेलवे ने कुछ अभ्यास (ड्राई रन) किए जिसके तहत परिचारकों ने पहले ट्रेन को लगभग 28 मिनट में साफ किया और फिर सुधार करके इस समय को कम करके 18 मिनट किया। अब बिना किसी नई तकनीक को शामिल किए ट्रेन की सफाई में केवल 14 मिनट लगेंगे।’’

मंत्री ने कहा कि बाद में धीरे-धीरे इस अवधराणा को अन्य ट्रेन में भी शामिल किया जाएगा। भारतीय रेलवे ने सितंबर में एक पखवाड़े तक चलने वाला ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान शुरू किया है, जिसके तहत रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ने नयी दिल्ली स्थित रेल भवन से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से रेलवे अधिकारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

टॅग्स :Vande BharatVande Bharat ExpressAshwini Vaishnav
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पटरी पर गुटखा थूकने गया शख्स, पीछे से आग रही वंदे भारत; पल भर में गई जान

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारसर्वम एआई मई में पेश करेगी स्वदेशी 'स्मार्ट चश्मा', एचएमडी के साथ भी साझेदारी

कारोबार10,000 करोड़ रुपये के कोष के साथ ‘स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0’ को मंजूरी?, शहरी कायाकल्प के लिए 100000 करोड़ रुपये

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?