लाइव न्यूज़ :

भारतीय अर्थव्यवस्था में दिखने लगा है ‘वी-आकार’ का सुधार : ठाकुर

By भाषा | Updated: March 13, 2021 13:23 IST

Open in App

मुंबई, 13 मार्च वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था में अब ‘वी-आकार’ का सुधार दिखने लगा है। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत हैं।

वी-आकार के सुधार से तात्पर्य तेज गिरावट के बाद अर्थव्यवस्था के तेजी से पुनरुद्धार है।

ठाकुर ने भारतीय बीमांकक संस्थान द्वारा आयोजित एक वर्चुअल सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘भारत में पहले ही वी-आकार का सुधार दिखने लगा है। विभिन्न क्षेत्रों की स्थिति सुधर रही है। फरवरी में देश में 25,787 करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आया है।’’

लगातार दो तिमाहियों में भारी गिरावट के बाद अक्टूबर-दिसंबर की तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था ने 0.4 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की है। ठाकुर ने कहा कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार बढ़ रहा है। जनवरी, 2021 में यह 590 अरब डॉलर के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया।

उन्होंने बताया कि पिछले आठ माह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार 100 अरब डॉलर बढ़ा है।

वित्त राज्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह भरोसे का संकेत है। वैश्विक कोष और निवेशक भारत को निवेश गंतव्य के रूप में देखते हैं। वे भारत की वृद्धि की कहानी को लेकर सकारात्मक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार