लाइव न्यूज़ :

अमेरिका राज्यों ने गूगल के खिलाफ नए मुकदमे किए

By भाषा | Updated: December 18, 2020 19:29 IST

Open in App

वाशिंगटन, 18 दिसंबर अमेरिका में गूगल और फेसबुक के खिलाफ प्रतिस्पर्धा में बाधा खड़ी करने के मामले में कार्रवाई का सिलसिला बढ़ने के बीच राज्यों ने संघीय प्रतिस्पर्धा प्रवर्तकों के दावों से आगे बढ़कर दो मुकदमों में नए आरोप लगाए हैं।

ताजा मामला गुरुवार को आया, जब दर्जनों राज्यों ने गूगल के खिलाफ बाजार में भरोसे को तोड़ने का मुकदमा दर्ज कराया। उनका आरोप है कि गूगल ने ऑनलाइन सर्च बाजार पर गैरकानूनी एकाधिकार कायम किया और इससे उपभोक्ताओं तथा विज्ञापनदाताओं को नुकसान हो रहा है।

पिछले दो महीनों में गूगल के खिलाफ भरोसे को तोड़ने का यह तीसरा मामला है। अमेरिकी न्याय विभाग और देश भर के अटॉर्नी जनरल अलग-अलग तरह से यह कह रहे हैं कि किस तरह कंपनी अपनी असाधारण शक्ति का गलत इस्तेमाल करके दूसरी कंपनियों, नवाचार और उपभोक्ताओं को नुकसान पहुंचा रही है।

पिछले सप्ताह संघीय व्यापार आयोग और 48 राज्यों और जिलों ने फेसबुक पर मुकदमा किया था।

गूगल के आर्थिक नीति के निदेशक एडम कोहेन ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि बड़ी कंपनियों की जांच की जानी चाहिए और गूगल अपनी कार्यप्रणाली के बारे में सवालों के जवाब देने को तैयार है।

उन्होंने आगे लिखा, ‘‘लेकिन ये मुकदमे खोज के तरीकों को फिर से डिजाइन करने की कोशिश हैं और ये कंपनियों को ग्राहकों से सीधे जोड़ने की क्षमता को नुकसान पहुंचाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट