लाइव न्यूज़ :

US Iran Israel War: रेलयात्रियाें पर ईरान युद्ध की आंच?, आईआरसीटीसी अलर्ट माेड में, माइक्रोवेव, इंडक्शन का सहारा

By आनंद शर्मा | Updated: March 11, 2026 20:33 IST

US Iran Israel War: सभी फूड प्लाजा, रिफ्रेशमेंट रूम और जन आहार में कैटरिंग सेवाएं बिना किसी रुकावट के जारी रहें.

Open in App
ठळक मुद्देUS Iran Israel War:यात्रियों को निर्बाध कैटरिंग सेवा उपलब्ध कराने काे लेकर कुछ निर्देश जारी किए गए हैं.US Iran Israel War:फूड प्लाजा, रिफ्रेशमेंट रूम और जन आहार के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है. US Iran Israel War: रेडी-टू-ईट खाद्य पदार्थों का स्टॉक रखने, यदि यूनिट में एलपीजी के माध्यम से खाना बनाना बंद हो जाता है.

नागपुर:भारतीय रेलवे के यात्रियाें पर भी अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध की आंच आती दिख रही है. यही वजह है कि अब इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) भी अलर्ट माेड पर आ गया है. आईआरसीटीसी के मुंबई स्थित पश्चिम क्षेत्र कार्यालय ने ताे 10 मार्च काे लाइसेंसी स्थायी कैटरिंग यूनिट्स जैसे फूड प्लाजा, रिफ्रेशमेंट रूम और जन आहार के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है. इसके अनुसार इन स्थायी इकाइयों से यात्रियों को निर्बाध कैटरिंग सेवा उपलब्ध कराने काे लेकर कुछ निर्देश जारी किए गए हैं.

इसमें कहा गया है कि पश्चिम एशिया में हाल के अंतरराष्ट्रीय संघर्षों के कारण क्षेत्रीय स्थिरता और व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है. ऐसी स्थिति में यह आवश्यक है कि सभी फूड प्लाजा, रिफ्रेशमेंट रूम और जन आहार में कैटरिंग सेवाएं बिना किसी रुकावट के जारी रहें.

इसके लिए एलपीजी की संभावित कमी को देखते हुए खाना पकाने के वैकल्पिक साधनों जैसे माइक्रोवेव और इंडक्शन का उपयोग शुरू करने, नियमित पीएडी और अन्य खाद्य पदार्थों के अलावा, अपने यूनिट में यात्रियों की मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त मात्रा में रेडी-टू-ईट खाद्य पदार्थों का स्टॉक रखने, यदि यूनिट में एलपीजी के माध्यम से खाना बनाना बंद हो जाता है,

तो इसकी सूचना तुरंत वेस्ट जोन कंट्रोल को देकर आईआरसीटीसी कार्यालय को भी अवगत कराने, यात्रियों को दी जाने वाली सेवाओं में किसी भी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने काे कहा गया है.

टॅग्स :भारतीय रेलईरानअमेरिकाइजराइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

कारोबारIndian Railways: जल्दी करें! मुंबई-काठगोदाम और बांद्रा-गोरखपुर के लिए विशेष ट्रेनें शुरू, जानें बुकिंग प्रोसेस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?